Skip to content
ukmirror.in

ukmirror.in

top 5 news portal in rishikesh | rishikesh | uttrakhand

Menu
  • होम
  • शहर
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • अंतराष्ट्रीय
  • राजनैतिक
    • चुनाब
  • मनोरंजन
  • खेल
    • क्रिकेट
    • फूटबांल
  • अपराध
  • दुर्घटना
  • अन्य
    • विज्ञान
    • व्यापार
Menu

शुभमन गिल ने तोड़े अपनी शानदार पारी  से कई रिकॉर्ड

Posted on January 20, 2023January 20, 2023 by ukmirror

शुभमन गिल ने तोड़े अपनी शानदार पारी  से कई रिकॉर्ड :

Indian Cricket :

शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ अपने वनडे करियर का तीसरा शतक लगाया और देखते ही देखते उसे दोहरे शतक में बदल दिया। गिल ने हैदराबाद में जबरदस्त पारी खेली और वनडे इतिहास का 10वां दोहरा शतक लगा दिया। यह किसी भारतीय क्रिकेटर की ओर से आया सातवां दोहरा शतक है। उन्होंने दोहरे शतक के आंकड़े को बड़े स्टाइल में छुआ। गिल ने लगातार तीन छक्के लगाए और इतिहास में अपना नाम दर्ज करवा लिया।सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल इस मैच में जब बल्लेबाजी करने के लिए उतरे तब उनकी उम्र 23 साल 132 दिन थी। यानी उम्र के इस पड़ाव पर दोहरा शतक लगाकर वह सबसे कम उम्र में इस माइलस्टोन को छूने वाले बल्लेबाज बन गए। गिल ने इस कमाल की पारी के बदौलत ईशान किशन के रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया जिन्होंने 10 दिसंबर 2022 को बांग्लादेश के खिलाफ डबल सेंचुरी लगाई थी। ईशान ने चट्टोग्राम में ये दोहरा शतक 24 साल 145 दिन की उम्र में ठोककर सबसे कम उम्र में इस मील के पत्थर को पार करने का कीर्तिमान बनाया था। इससे पहले ये रिकॉर्ड मौजूदा भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के नाम था जिन्होंने 2013 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 26 साल 186 दिन की उम्र में दोहरा शतक लगाया था।

दोहरा शतक लगाने वाले सबसे युवा क्रिकेटर बने शुभमन गिल :

सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल इस मैच में जब बल्लेबाजी करने के लिए उतरे तब उनकी उम्र 23 साल 132 दिन थी। यानी उम्र के इस पड़ाव पर दोहरा शतक लगाकर वह सबसे कम उम्र में इस माइलस्टोन को छूने वाले बल्लेबाज बन गए।

शुभमन गिल ने तोड़ा ईशान का रिकॉर्ड :

गिल ने इस कमाल की पारी के बदौलत ईशान किशन के रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया जिन्होंने 10 दिसंबर 2022 को बांग्लादेश के खिलाफ डबल सेंचुरी लगाई थी। ईशान ने चट्टोग्राम में ये दोहरा शतक 24 साल 145 दिन की उम्र में ठोककर सबसे कम उम्र में इस मील के पत्थर को पार करने का कीर्तिमान बनाया था। इससे पहले ये रिकॉर्ड मौजूदा भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के नाम था जिन्होंने 2013 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 26 साल 186 दिन की उम्र में दोहरा शतक लगाया था।

भारतीय पारी के 48 ओवर के बाद शुभमन गिल 142 गेंदों में 182 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद थे। उनके सामने दोहरा शतक लगाने का मौका था पर गेंदें काफी कम थी। गेंद कीवी तेज गेंदबाज लॉकी फर्ग्यूसन ने थामी और उनकी पहली डिलीवरी पर ही शुभमन ने गेंद को हवा कर दिया। उन्होंने लेग साइड में छक्का मारा और 188 के स्कोर पर पहुंच गए।फर्ग्यूसन की दूसरी गेंद को उन्होंने लॉन्ग ऑफ के ऊपर से लगातार दूसरे छक्के के लिए बाउंड्री के पार भेज दिया। इस जोरदार शॉट के साथ वह 194 के स्कोर पर पहुंच गए। अब डबल सेंचुरी से वह सिर्फ एक छक्के की दूरी पर खड़े थे।49वें ओवर की तीसरी गेंद पर शुभमन यॉर्कर के अंदेशा में क्रीज की गहराई में खड़े हुए और गेंद पर अपने बल्ले को हथौड़े की तरह घुमाकर दे मारा। तकनीकी तौर पर एक सही शॉट खेलते हुए गिल ने लगातार तीसरा छक्का जड़कर 145 गेंदों में दोहरा शतक पूरा कर लिया।

 

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Tweets by ukmirror_in

Recent Posts

  • आपदा प्रबंधन को लेकर सख्त निर्देश, मालन, सुखरौ और खोह नदी का विधानसभा अध्यक्ष ने लिया जायजा
  • प्रतापनगर विधानसभा में तेज हुई चुनावी सरगर्मियां, भाजपा से मजबूत दावेदार के रूप में उभर रहीं सोना सजवाण
  • देवप्रयाग–हिंडोलाखाल को मिली बड़ी स्वास्थ्य सौगात, 24 घंटे में हुआ फैसला
  • ऋषिकेश क्षेत्र में उस समय राजनीतिक हलचल तेज हो गई!
  • (no title)
Uk Mirror

Recent Comments

  1. Shubham on कनाडा में खालिस्तानी नेता हरदीप सिंह निज्जर की गोली मारकर हत्या
  2. Arun on 3 महीने बाद कोरोना के एक्टिव केसस में एक दीन में 63% 3000 के पार
  • July 2026
  • April 2026
  • March 2026
  • January 2026
  • December 2025
  • November 2025
  • March 2025
  • December 2024
  • November 2024
  • October 2024
  • September 2024
  • January 2024
  • December 2023
  • November 2023
  • October 2023
  • September 2023
  • August 2023
  • July 2023
  • June 2023
  • May 2023
  • March 2023
  • February 2023
  • January 2023
  • December 2022
  • Blog
  • Uncategorized
  • अंतराष्ट्रीय
  • अन्य
  • अपराध
  • क्रिकेट
  • खेल
  • चुनाब
  • दुर्घटना
  • फूटबांल
  • मनोरंजन
  • राजनैतिक
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विज्ञान
  • व्यापार
  • शहर
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
« Jul    
  • आपदा प्रबंधन को लेकर सख्त निर्देश, मालन, सुखरौ और खोह नदी का विधानसभा अध्यक्ष ने लिया जायजा
  • प्रतापनगर विधानसभा में तेज हुई चुनावी सरगर्मियां, भाजपा से मजबूत दावेदार के रूप में उभर रहीं सोना सजवाण
  • देवप्रयाग–हिंडोलाखाल को मिली बड़ी स्वास्थ्य सौगात, 24 घंटे में हुआ फैसला
  • ऋषिकेश क्षेत्र में उस समय राजनीतिक हलचल तेज हो गई!
  • (no title)
    ©2026 ukmirror.in | Built using WordPress and Responsive Blogily theme by Superb