Skip to content
ukmirror.in

ukmirror.in

news agency | rishikesh | uttrakhand

Menu
  • होम
  • शहर
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • अंतराष्ट्रीय
  • राजनैतिक
    • चुनाब
  • मनोरंजन
  • खेल
    • क्रिकेट
    • फूटबांल
  • अपराध
  • दुर्घटना
  • अन्य
    • विज्ञान
    • व्यापार
Menu

IPL2023 : आखिर मैच के बाद रिटायरमेंट को लेकर क्या बोले महेंद्र सिंह धोनी

Posted on May 30, 2023 by ukmirror

IPL2023 : आखिर मैच के बाद रिटायरमेंट को लेकर क्या बोले महेंद्र सिंह धोनी

गुजरात के खिलाफ मैच धोनी का आईपीएल में 250वां मैच था। इस लीग में 250 मैचों में वह 38.79 की औसत और 135.92 के स्ट्राइक रेट से 5082 रन बना चुके हैं। इसमें 24 अर्धशतक शामिल हैं।
चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल 2023 का खिताब जीत लिया है। बारिश से बाधित फाइनल में सीएसके ने डिफेंडिंग चैंपियंस गुजरात को डकवर्थ लुईस नियम के आधार पर पांच विकेट से हरा दिया। मैच के 
बाद प्रेजेंटेशन सेरेमनी में महेंद्र सिंह धोनी ने संन्यास को लेकर बातचीत की। उन्होंने कहा कि जिस तरह फैंस ने प्यार दिखाया है, ऐसे में वह अगला सीजन खेलकर उन्हें गिफ्ट देना चाहते हैं। 
मैच के बाद धोनी ने होस्ट से कहा- आप मेरे संन्यास को लेकर जवाब खोज रहे हैं? परिस्थिति के मुताबिक देखें तो यह मेरे संन्यास की घोषणा करने का सबसे अच्छा समय है। लेकिन इस साल मैं जहां भी 
रहा हूं, मेरे लिए फैंस ने जितना प्यार और स्नेह दिखाया है उसके लिए बहुत-बहुत धन्यवाद कहना आसान होगा। हालांकि, मेरे लिए सबसे मुश्किल बात यह होगी कि अगले नौ महीनों तक कड़ी मेहनत करूं 
और फिर वापस आकर आईपीएल का कम से कम एक और सीजन खेलूं।
धोनी ने कहा- काफी कुछ शरीर पर निर्भर करता है। मेरे पास फैसला करने के लिए 6-7 महीने हैं। यह मेरी तरफ से तोहफे की तरह होगा। यह मेरे लिए आसान नहीं है, लेकिन फैंस के लिए यह तोहफा है। जिस तरह से उन्होंने अपना प्यार और स्नेह दिखाया है, मुझे लगता है कि मुझे उनके लिए कुछ करना चाहिए। आप केवल इसलिए भावुक हो जाते हैं क्योंकि यह मेरे करियर का आखिरी हिस्सा है।

धोनी ने कहा- सबकुछ यहीं से शुरू हुआ था। जब मैं पहले मैच में मैदान पर आया तो सभी फैंस मेरा नाम चिल्ला  रहे थे। तब मेरी आंखों में पानी भर आया और मैं कुछ देर डगआउट में वहीं खड़ा रहा। मुझे एहसास हुआ कि मैं इसका लुत्फ उठाना चाहता हूं। चेन्नई में भी ऐसा ही एहसास था, वहां पर मेरा आखिरी मैच था, लेकिन मैं वापसी करना चाहता हूं और मैं जो भी उनके (फैंस) लिए कर सकता हूं करूं और खेलूं। मैं जो हूं उसके लिए वे मुझसे प्यार करते हैं। मैं जिस तरह का क्रिकेट खेलता हूं, मुझे लगता है कि स्टेडियम में हर कोई सोचता है कि वे उस तरह से खेल सकते हैं क्योंकि इसमें कुछ भी ऑर्थोडॉक्स नहीं है। इसलिए मुझे लगता है कि वे किसी और से ज्यादा मुझसे जुड़ सकते हैं। मैं खुद को बदलना नहीं चाहता, मैं कभी भी खुद को इस तरह पेश नहीं करना चाहता था जो मैं नहीं हूं। मैं इसे सरल रखता हूं।
धोनी ने कहा- हर ट्रॉफी खास होती है, लेकिन आईपीएल की खास बात यह है कि हर क्रंच गेम के लिए आपको तैयार रहने की जरूरत है। यह हमने किया है। आज कुछ खामियां थीं, गेंदबाजी विभाग ने काम नहीं किया, लेकिन यह बल्लेबाजी विभाग था जिसने आज उन पर से दबाव हटा लिया। मैं भी गुस्सा हो जाता हूं। यह मानवीय है, लेकिन मैं उनकी स्थिति में खुद को रखने की कोशिश करता हूं। हर व्यक्ति दबाव से अलग तरीके से निपटता है। अजिंक्य और कुछ अन्य खिलाड़ी अनुभवी हैं, इसलिए आप उनके बारे में ज्यादा नहीं सोचते।

Continue Reading

Next Post:
GT vs MI Qualifier-2: अहमदाबाद में बारिश के आसार, जानें गुजरात-मुंबई में कौन खेलेगा फाइनल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Tweets by ukmirror_in

Recent Posts

  • BHIM 3.0 लॉन्च: डिजिटल पेमेंट में नया कदम, जानें खास फीचर्स और फायदे…!
  • कैसे AI बदल रहा है हमारी ज़िंदगी ? कैसा होगा भविष्य
  • पीएम जन औषधि योजना से अब मिल रहा है लाखों कमाने का मौका, जानिए कैसे ?
  • उत्तराखंड देश की पहली योग नीति लागू करने जा रहा है: स्वास्थ्य के क्षेत्र में एक नई क्रांति की शुरुआत
  • अक्षय कुमार ने रिवील किया ‘भूत बंगला’ मूवी पोस्टर: क्या है फिल्म का नया ट्विस्ट?
Uk Mirror

Recent Comments

  1. Shubham on कनाडा में खालिस्तानी नेता हरदीप सिंह निज्जर की गोली मारकर हत्या
  2. Arun on 3 महीने बाद कोरोना के एक्टिव केसस में एक दीन में 63% 3000 के पार
  • March 2025
  • December 2024
  • November 2024
  • October 2024
  • September 2024
  • January 2024
  • December 2023
  • November 2023
  • October 2023
  • September 2023
  • August 2023
  • July 2023
  • June 2023
  • May 2023
  • March 2023
  • February 2023
  • January 2023
  • December 2022
  • Uncategorized
  • अंतराष्ट्रीय
  • अन्य
  • अपराध
  • क्रिकेट
  • खेल
  • चुनाब
  • दुर्घटना
  • फूटबांल
  • मनोरंजन
  • राजनैतिक
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विज्ञान
  • व्यापार
  • शहर
July 2025
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031  
« Mar    
  • BHIM 3.0 लॉन्च: डिजिटल पेमेंट में नया कदम, जानें खास फीचर्स और फायदे…!
  • कैसे AI बदल रहा है हमारी ज़िंदगी ? कैसा होगा भविष्य
  • पीएम जन औषधि योजना से अब मिल रहा है लाखों कमाने का मौका, जानिए कैसे ?
  • उत्तराखंड देश की पहली योग नीति लागू करने जा रहा है: स्वास्थ्य के क्षेत्र में एक नई क्रांति की शुरुआत
  • अक्षय कुमार ने रिवील किया ‘भूत बंगला’ मूवी पोस्टर: क्या है फिल्म का नया ट्विस्ट?
    ©2025 ukmirror.in | Built using WordPress and Responsive Blogily theme by Superb