Skip to content
ukmirror.in

ukmirror.in

top 5 news portal in rishikesh | rishikesh | uttrakhand

Menu
  • होम
  • शहर
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • अंतराष्ट्रीय
  • राजनैतिक
    • चुनाब
  • मनोरंजन
  • खेल
    • क्रिकेट
    • फूटबांल
  • अपराध
  • दुर्घटना
  • अन्य
    • विज्ञान
    • व्यापार
Menu

World Cup 2023: Australia ने Netherlands को बुरी तरह हराया

Posted on October 26, 2023October 26, 2023 by ukmirror

World Cup 2023: Australia ने Netherlands को बुरी तरह हराया

भारतीय टीम ने पांचों मैच जीते हैं और इस विश्व कप में अब तक अपने सभी मैच जीतने वाली एकमात्र टीम है। भारत फिलहाल अंक तालिका में शीर्ष चार में शामिल इकलौती एशियाई टीम है।

विस्तार
ऑस्ट्रेलिया ने विश्व कप में बुधवार (25 अक्तूबर) को नीदरलैंड के खिलाफ पूरी ताकत लगाकर 309 रन की बड़ी जीत दर्ज की। यह रनों के अंतर से वनडे क्रिकेट में दूसरी सबसे बड़ी और विश्व कप की सबसे बड़ी जीत है। ऑस्ट्रेलिया के लिए डेविड वार्नर और ग्लेन मैक्सवेल ने शतकीय पारी खेली। वहीं, एडम जम्पा ने चार विकेट लेकर नीदरलैंड की पारी को तहस-नहस कर दिया। इस बड़ी जीत के बाद कंगारू टीम के नेट रनरेट में बंपर उछाल देखने को मिला।
ऑस्ट्रेलिया ने विश्व कप की अंक तालिका में शीर्ष चार में अपनी जगह मजबूत कर ली है। पैट कमिंस की अगुवाई वाली कंगारू टीम पांच मैचों में छह अंक के साथ चौथे स्थान पर है। उसका नेट रनरेट +1.142 हो गया है। यह पहले निगेटिव में था। 309 रन की बड़ी जीत ने ऑस्ट्रेलिया के नेट रनरेट में पॉजिटिव में ला दिया। अंक तालिका में पहले स्थान पर भारतीय टीम है। उसके पांच मैच में 10 अंक है। भारत का नेट रनरेट +1.353 है। दूसरी ओर, इस हार के बाद नीदरलैंड की टीम सबसे नीचे 10वें स्थान पर फिसल गई।
ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान पर बढ़ाया दबाव
दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड के पांच मैचों में आठ-आठ अंक हैं। हालांकि, नेट रनरेट के मामले में अफ्रीकी टीम कीवियों से काफी आगे है। दक्षिण अफ्रीका का नेट रनरेट +2.370 और न्यूजीलैंड का +1.481 है। ऑस्ट्रेलिया की जीत के बाद पांचवें स्थान पर मौजूद पाकिस्तान पर काफी दबाव बढ़ गया है। उसके पांच मैच में चार अंक ही है। वहीं, नेट रनरेट भी काफी नीचे -0.400 है। पाकिस्तान को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए अपने बाकी मैचों में जीत हासिल करनी होगी और साथ ही नेट रनरेट में सुधार करना पड़ेगा।जानें पिछले पांच दिनों में क्या हुआ?

तारीख मैच नतीजा जगह
21 अक्तूबर श्रीलंका ने नीदरलैंड को 5 विकेट से हराया लखनऊ
21 अक्तूबर दक्षिण अफ्रीका ने इंग्लैंड को 229 रन से हराया मुंबई
22 अक्तूबर भारत ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराया धर्मशाला
23 अक्तूबर अफगानिस्तान ने पाकिस्तान को 8 विकेट से हराया चेन्नई
24 अक्तूबर दक्षिण अफ्रीका ने बांग्लादेश को 149 रन से हराया मुंबई
25 अक्तूबर ऑस्ट्रेलिया ने नीदरलैंड को 309 रन से हराया नई दिल्ली
अब तक एक भी मैच नहीं हारा भारत
भारतीय टीम विजयरथ पर सवार है। उसने अभी तक अपने पांचों मैच जीते हैं और इस विश्व कप में अब तक अपने सभी मैच जीतने वाली एकमात्र टीम है। भारत फिलहाल अंक तालिका में शीर्ष चार में शामिल इकलौती एशियाई टीम है। टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को हराकर शीर्ष स्थान हासिल किया था। भारत का अगला मुकाबला गत विजेता इंग्लैंड के साथ 29 अक्तूबर को है। इसके बाद टीम दक्षिण अफ्रीका, नीदरलैंड और श्रीलंका से मैच खेलेगी।भारत के अगले चार मैच
29 अक्तूबर: भारत बनाम इंग्लैंड (लखनऊ)
2 नवंबर: भारत बनाम श्रीलंका (मुंबई)
5 नवंबर: भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका (कोलकाता)
12 नवंबर: भारत बनाम नीदरलैंड (बंगलूरू)

Continue Reading

Next Post:
World Cup India : आज विश्व कप के लिए होगा टीम इंडिया का एलान

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Tweets by ukmirror_in

Recent Posts

  • top 5 news portal in rishikesh
  • उत्तराखण्ड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने आज नई दिल्ली में देश के गृह मंत्री अमित शाह से की शिष्टाचार भेंट
  • विधानसभा अध्यक्ष उत्तराखंड ने पूर्व मुख्यमंत्री स्व. नित्यानंद स्वामी जी की 13वीं पुण्यतिथि पर शांति यज्ञ एवं सेवा कार्यक्रम में की सहभागिता
  • श्रीमद् भागवत कथा समाज में धार्मिक चेतना जागृत करने के साथ-साथ सद्भाव, संस्कार और सकारात्मकता को बढ़ावा देती है:डॉ. अग्रवाल
  • डॉ. भीमराव अंबेडकर जी हमारे प्रेरणास्रोत हैं और उनके आदर्शों पर चलकर देश एकजुट होकर प्रगति के पथ पर बढ़ रहा है-विधानसभा अध्यक्ष
Uk Mirror

Recent Comments

  1. Shubham on कनाडा में खालिस्तानी नेता हरदीप सिंह निज्जर की गोली मारकर हत्या
  2. Arun on 3 महीने बाद कोरोना के एक्टिव केसस में एक दीन में 63% 3000 के पार
  • January 2026
  • December 2025
  • November 2025
  • March 2025
  • December 2024
  • November 2024
  • October 2024
  • September 2024
  • January 2024
  • December 2023
  • November 2023
  • October 2023
  • September 2023
  • August 2023
  • July 2023
  • June 2023
  • May 2023
  • March 2023
  • February 2023
  • January 2023
  • December 2022
  • Blog
  • Uncategorized
  • अंतराष्ट्रीय
  • अन्य
  • अपराध
  • क्रिकेट
  • खेल
  • चुनाब
  • दुर्घटना
  • फूटबांल
  • मनोरंजन
  • राजनैतिक
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विज्ञान
  • व्यापार
  • शहर
February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  
« Jan    
  • top 5 news portal in rishikesh
  • उत्तराखण्ड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने आज नई दिल्ली में देश के गृह मंत्री अमित शाह से की शिष्टाचार भेंट
  • विधानसभा अध्यक्ष उत्तराखंड ने पूर्व मुख्यमंत्री स्व. नित्यानंद स्वामी जी की 13वीं पुण्यतिथि पर शांति यज्ञ एवं सेवा कार्यक्रम में की सहभागिता
  • श्रीमद् भागवत कथा समाज में धार्मिक चेतना जागृत करने के साथ-साथ सद्भाव, संस्कार और सकारात्मकता को बढ़ावा देती है:डॉ. अग्रवाल
  • डॉ. भीमराव अंबेडकर जी हमारे प्रेरणास्रोत हैं और उनके आदर्शों पर चलकर देश एकजुट होकर प्रगति के पथ पर बढ़ रहा है-विधानसभा अध्यक्ष
    ©2026 ukmirror.in | Built using WordPress and Responsive Blogily theme by Superb