Skip to content
ukmirror.in

ukmirror.in

news agency | rishikesh | uttrakhand

Menu
  • होम
  • शहर
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • अंतराष्ट्रीय
  • राजनैतिक
    • चुनाब
  • मनोरंजन
  • खेल
    • क्रिकेट
    • फूटबांल
  • अपराध
  • दुर्घटना
  • अन्य
    • विज्ञान
    • व्यापार
Menu

दुनियाभर में चीन की आर्थिक मंदी का असर

Posted on January 27, 2023January 27, 2023 by ukmirror

दुनियाभर में चीन की आर्थिक मंदी का असर :

चीन के राष्ट्रीय सांख्यिकी ब्यूरो (नेशनल ब्यूरो ऑफ स्टैटिस्टिक्स या NBS) के अनुसार, चीन की वार्षिक GDP वृद्धि (सकल घरेलू उत्पाद में बढ़ोतरी) तीन फीसदी तक गिर गई है, जो वर्ष 2022 के लिए तय किए गए 5.5 फीसदी के सरकारी लक्ष्य से काफी कम है. ‘फाइनेंशियल पोस्ट’ की रिपोर्ट के मुताबिक, चीन की आर्थिक मंदी के चलते दुनियाभर में असर पड़ सकता है. दावोस 2023, यानी वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम में बोलते हुए चीन के उपप्रधानमंत्री लियू हे ने चीन और वैश्विक अर्थव्यवस्था के सामने आने वाली चिंताओं और चुनौतियों को बेहद विस्तार से ज़ाहिर किया था.

‘फाइनेंशियल पोस्ट’ की रिपोर्ट के अनुसार, “COVID-19 महामारी ने चीन के विकास में छेद कर दिया… IMF द्वारा प्रकाशित पूर्वानुमानों की तुलना में अक्टूबर, 2022 में चीन की GDP वृद्धि कुछ ही कम थी… IMF के पूर्वानुमान के मुताबिक चीन की GDP विकास दर लगभग 4.4 फीसदी थी… लेकिन 1974 में GDP में दर्ज की गई 2.3 फीसदी की वृद्धि के बाद से यह चीनी अर्थव्यवस्था की सबसे धीमी वृद्धि है…”

पर्यवेक्षक काफी वक्त से चीन के मिडिल-इनकम ट्रैप में फंसने की बातें कहते आ रहे हैं, और अब इस बात के सबूत भी सामने आए कि चीन को ’80 के दशक के अंत और ’90 के समूचे दशक में दर्ज की गई 10 फीसदी या उससे भी ज़्यादा दर के आसपास बढ़ोतरी को बनाए रखने में दिक्कतें आ रही हैं.

अर्थशास्त्र के प्रोफेसर, लेखक और सियोल नेशनल यूनिवर्सिटी में इंस्टीट्यूट फॉर फ्यूचर स्ट्रैटेजी के प्रमुख किम ब्युंग-योन ने कहा है कि “चीनी अर्थव्यवस्था मिडिल-इनकम-कन्ट्री के ट्रैप में फंसती जा रही है…” किम के मुताबिक, चीन के मामले में दीर्घावधि विकास दर निर्धारित करने वाली उत्पादकता में तेज़ी से गिरावट आई है.

‘फाइनेंशियल पोस्ट’ की रिपोर्ट में कहा गया है कि वर्ष 2014 के बाद गिरावट के रुख वाला रुझान गहराता चला गया. चीन में पिछले 15 वर्ष के दौरान तेज़ी से हुई बढ़ोतरी में बुनियादी ढांचे से लेकर कारखानों, आवासों और सड़कों के निर्माण का ज़्यादा योगदान रहा है, संरचनात्मक सुधार और नवाचार का कम.



			

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Tweets by ukmirror_in

Recent Posts

  • BHIM 3.0 लॉन्च: डिजिटल पेमेंट में नया कदम, जानें खास फीचर्स और फायदे…!
  • कैसे AI बदल रहा है हमारी ज़िंदगी ? कैसा होगा भविष्य
  • पीएम जन औषधि योजना से अब मिल रहा है लाखों कमाने का मौका, जानिए कैसे ?
  • उत्तराखंड देश की पहली योग नीति लागू करने जा रहा है: स्वास्थ्य के क्षेत्र में एक नई क्रांति की शुरुआत
  • अक्षय कुमार ने रिवील किया ‘भूत बंगला’ मूवी पोस्टर: क्या है फिल्म का नया ट्विस्ट?
Uk Mirror

Recent Comments

  1. Shubham on कनाडा में खालिस्तानी नेता हरदीप सिंह निज्जर की गोली मारकर हत्या
  2. Arun on 3 महीने बाद कोरोना के एक्टिव केसस में एक दीन में 63% 3000 के पार
  • March 2025
  • December 2024
  • November 2024
  • October 2024
  • September 2024
  • January 2024
  • December 2023
  • November 2023
  • October 2023
  • September 2023
  • August 2023
  • July 2023
  • June 2023
  • May 2023
  • March 2023
  • February 2023
  • January 2023
  • December 2022
  • Uncategorized
  • अंतराष्ट्रीय
  • अन्य
  • अपराध
  • क्रिकेट
  • खेल
  • चुनाब
  • दुर्घटना
  • फूटबांल
  • मनोरंजन
  • राजनैतिक
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विज्ञान
  • व्यापार
  • शहर
July 2025
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031  
« Mar    
  • BHIM 3.0 लॉन्च: डिजिटल पेमेंट में नया कदम, जानें खास फीचर्स और फायदे…!
  • कैसे AI बदल रहा है हमारी ज़िंदगी ? कैसा होगा भविष्य
  • पीएम जन औषधि योजना से अब मिल रहा है लाखों कमाने का मौका, जानिए कैसे ?
  • उत्तराखंड देश की पहली योग नीति लागू करने जा रहा है: स्वास्थ्य के क्षेत्र में एक नई क्रांति की शुरुआत
  • अक्षय कुमार ने रिवील किया ‘भूत बंगला’ मूवी पोस्टर: क्या है फिल्म का नया ट्विस्ट?
    ©2025 ukmirror.in | Built using WordPress and Responsive Blogily theme by Superb