Skip to content
ukmirror.in

ukmirror.in

top 5 news portal in rishikesh | rishikesh | uttrakhand

Menu
  • होम
  • शहर
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • अंतराष्ट्रीय
  • राजनैतिक
    • चुनाब
  • मनोरंजन
  • खेल
    • क्रिकेट
    • फूटबांल
  • अपराध
  • दुर्घटना
  • अन्य
    • विज्ञान
    • व्यापार
Menu

दाऊद इब्राहिम के मारे जाने की खबर, आखिर क्या हैं पूरा मामला ?

Posted on December 18, 2023December 18, 2023 by ukmirror

दाऊद इब्राहिम के मारे जाने की खबर, आखिर क्या हैं पूरा मामला ?

पाकिस्तान के कराची में अंडरवर्ल्ड डॉन माफिया सरगना दाऊद इब्राहिम की हत्या की खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि शुक्रवार की रात को कराची के अस्पताल में दाखिल दाऊद इब्राहिम को जहर दिया गया। यही नहीं इसके बाद दाऊद इब्राहिम के करीबी रिश्तेदार और पूर्व क्रिकेटर जावेद मियांदाद समेत पूरे परिवार को हाउस अरेस्ट कर लिया गया है। इसके अलावा पाकिस्तान में।इंटरनेट की सेवाएं ठप कर दी गई है। हालांकि दाऊद की मौत की आधिकारिक तौर पर जानकारी नहीं हो सकी है। अमर उजाला डॉट कॉम को पाकिस्तान में मौजूद सूत्रों ने भी दाऊद इब्राहिम की जहर देकर मौत की चर्चाओं की पुष्टि की है। हालांकि रक्षा मामलों के जानकारों का कहना है कि पाकिस्तान इस मामले में कभी भी सच नहीं बोलेगा। बल्कि अगर इस तरीके की कोई घटना हुई होगी तो वह साजिशन अपने किसी बड़े आतंकी की हत्या करवा कर मामले को डाइवर्ट करेगा।

किडनी की बीमारी का चल रहा था इलाज
पाकिस्तान की मीडिया में लगातार इस बात की चर्चा चल रही है कि भारत के मोस्ट वॉन्टेड आतंकी दाऊद इब्राहिम की कराची में जहर देकर हत्या कर दी गई है। बताया यह भी जा रहा है कि कराची के मुमताज हॉस्पिटल में बीते कुछ समय से अंडरवर्ल्ड माफिया डॉन दाऊद इब्राहिम अपनी किडनी की गंभीर बीमारी का इलाज कर रहा था। इसी दौरान शुक्रवार की शाम को अस्पताल के एक यूनिट में दाखिल रहते हुए ही उसको जहर देकर मार दिया गया। पाकिस्तान के भीतर दाऊद इब्राहिम की मौत की खबर सोशल मीडिया के माध्यम से अलग-अलग पत्रकारों तक भी पहुंची। अमर उजाला डॉट कॉम को कराची स्थित एक वरिष्ठ पत्रकार ने भी दाऊद इब्राहिम की देकर मारे जाने की चर्चाओं की पुष्टि भी की। लेकिन आधिकारिक तौर पर चुप्पी है।

क्या मौत से है बड़े शहरों में ठप्प हुई इंटरनेट सेवा का कनेक्शन?
कराची स्थित वरिष्ठ पत्रकार बताते हैं कि दाऊद इब्राहिम के करीबी रिश्तेदार और पूर्व क्रिकेटर जावेद मियांदाद को हाउस अरेस्ट करने की भी सूचना पाकिस्तान में तेजी से चल रही है। उन्होंने बताया कि आधिकारिक तौर पर ना तो इस तरीके की कोई पुष्टि हुई है और ना पाकिस्तान सरकार इस मामले में किसी तरीके की कोई पुष्टि कर सकता है। वह बताते हैं कि लेकिन पाकिस्तान में कुछ तो ऐसा हुआ है जिसके चलते अचानक इंटरनेट की सुविधा बंद कर दी गई है। उन्होंने बताया कि पाकिस्तान के कराची, लाहौर, मीरपुर खास और रावलपिंडी जैसे इलाकों में यूट्यूब, फेसबुक और एक्स जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को ठप कर दिया गया है।

पाकिस्तान में ठप हुई इंटरनेट व्यवस्था पर पाकिस्तान के पत्रकारों ने भी खुलकर सोशल मीडिया पर बयान दिए हैं। पाकिस्तान में लाहौर के एक वरिष्ठ पत्रकार ने अमर उजाला डॉट कॉम को बताया कि बगैर किसी कारण के पाकिस्तान टेलीकम्युनिकेशन अथॉरिटी ने इंटरनेट सेवाओं को बंद कर दिया है। जबकि कुछ जगह फ्रीक्वेंसी बहुत डाउन कर दी है। वह बताते हैं कि पाकिस्तान के मीडिया में चर्चा इस बात की हो रही है कि दाऊद इब्राहिम कराची के एक अस्पताल में जहर देकर शुक्रवार की रात को मार दिया गया। उसके बाद ही पाकिस्तान में इस तरीके से इंटरनेट सेवाओं को बंद किया गया है। वह बताते हैं कि आधिकारिक तौर पर पाकिस्तान सरकार की ओर से इस तरीके की कोई भी पुष्टि तो नहीं हुई है। इतना तय है कि पाकिस्तान के भीतर कुछ बहुत बड़ा जरूर हुआ है।

दाऊद की मौत की बात कभी स्वीकार नहीं करेगा पाकिस्तान: विशेषज्ञ
रक्षा मामलों के जानकारों का कहना है कि अगर दाऊद इब्राहिम के मौत की खबर पाकिस्तान में सच है तब भी पाकिस्तान इसको कभी स्वीकार नहीं करेगा। रिटायर्ड कैप्टन विजय चक्रधर कहते हैं कि पाकिस्तान के लिए यह बहुत बड़ी दुविधा है कि वह दाऊद इब्राहिम की मौत को कभी भी पाकिस्तान में स्वीकार नहीं कर सकता। इसके पीछे उनका तर्क है कि पाकिस्तान ने इस बात को अंतरराष्ट्रीय मंचों पर स्वीकार ही नहीं किया कि दाऊद इब्राहिम को उसने शरण दी है। अगर यह बात सच है कि दाऊद इब्राहिम की पाकिस्तान में हत्या कर दी जाती है तो पाकिस्तान उसको न तो कभी स्वीकार करेगा ना इसकी आधिकारिक पुष्टि करेगा। वह कहते हैं कि अगर इस तरीके की कोई बड़ी घटना हुई होगी तो निश्चित तौर पर पाकिस्तान साजिश करके अपने ही किसी आतंकी की हत्या करवा कर इस बड़ी घटना को दबाने की कोशिश भी करेगा।

 

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Tweets by ukmirror_in

Recent Posts

  • (no title)
  • top 5 news portal in rishikesh
  • उत्तराखण्ड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने आज नई दिल्ली में देश के गृह मंत्री अमित शाह से की शिष्टाचार भेंट
  • विधानसभा अध्यक्ष उत्तराखंड ने पूर्व मुख्यमंत्री स्व. नित्यानंद स्वामी जी की 13वीं पुण्यतिथि पर शांति यज्ञ एवं सेवा कार्यक्रम में की सहभागिता
  • श्रीमद् भागवत कथा समाज में धार्मिक चेतना जागृत करने के साथ-साथ सद्भाव, संस्कार और सकारात्मकता को बढ़ावा देती है:डॉ. अग्रवाल
Uk Mirror

Recent Comments

  1. Shubham on कनाडा में खालिस्तानी नेता हरदीप सिंह निज्जर की गोली मारकर हत्या
  2. Arun on 3 महीने बाद कोरोना के एक्टिव केसस में एक दीन में 63% 3000 के पार
  • March 2026
  • January 2026
  • December 2025
  • November 2025
  • March 2025
  • December 2024
  • November 2024
  • October 2024
  • September 2024
  • January 2024
  • December 2023
  • November 2023
  • October 2023
  • September 2023
  • August 2023
  • July 2023
  • June 2023
  • May 2023
  • March 2023
  • February 2023
  • January 2023
  • December 2022
  • Blog
  • Uncategorized
  • अंतराष्ट्रीय
  • अन्य
  • अपराध
  • क्रिकेट
  • खेल
  • चुनाब
  • दुर्घटना
  • फूटबांल
  • मनोरंजन
  • राजनैतिक
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विज्ञान
  • व्यापार
  • शहर
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
« Jan    
  • (no title)
  • top 5 news portal in rishikesh
  • उत्तराखण्ड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने आज नई दिल्ली में देश के गृह मंत्री अमित शाह से की शिष्टाचार भेंट
  • विधानसभा अध्यक्ष उत्तराखंड ने पूर्व मुख्यमंत्री स्व. नित्यानंद स्वामी जी की 13वीं पुण्यतिथि पर शांति यज्ञ एवं सेवा कार्यक्रम में की सहभागिता
  • श्रीमद् भागवत कथा समाज में धार्मिक चेतना जागृत करने के साथ-साथ सद्भाव, संस्कार और सकारात्मकता को बढ़ावा देती है:डॉ. अग्रवाल
    ©2026 ukmirror.in | Built using WordPress and Responsive Blogily theme by Superb