Skip to content
ukmirror.in

ukmirror.in

top 5 news portal in rishikesh | rishikesh | uttrakhand

Menu
  • होम
  • शहर
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • अंतराष्ट्रीय
  • राजनैतिक
    • चुनाब
  • मनोरंजन
  • खेल
    • क्रिकेट
    • फूटबांल
  • अपराध
  • दुर्घटना
  • अन्य
    • विज्ञान
    • व्यापार
Menu

IND vs AUS ODI Highlights: ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 21 रन से हराया, वनडे सीरीज 2-1 से अपने नाम की

Posted on March 23, 2023 by ukmirror

IND vs AUS ODI Highlights: ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 21 रन से हराया, वनडे सीरीज 2-1 से अपने नाम की

India vs Australia 3rd ODI 2023 Highlights: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज का तीसरा मुकाबला ऑस्ट्रेलिया ने 21 रन से जीत लिया है। इसके साथ ही कंगारू टीम ने सीरीज भी 2-1 से अपने नाम की। ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत के सामने 270 रन का लक्ष्य रखा। इसके जवाब में टीम इंडिया 248 रन पर सिमट गई और मुकाबला गंवा दिया।

ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 21 रन से हराया

ऑस्ट्रेलिया ने तीसरे वनडे में भारत को 21 रन से हरा दिया है। इसके साथ ही तीन मैच की सीरीज 2-1 से अपने नाम की है। भारतीय टीम चार साल बाद अपने घर में कोई वनडे सीरीज हारी है। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 269 रन बनाए थे। इसके जवाब में भारत ने अच्छी शुरुआत की थी और विराट कोहली के अर्धशतक के चलते मैच जीतने के करीब पहुंचा था, लेकिन अंत में भारत ने लगातार विकेट गंवाए और पूरी टीम 248 रन पर सिमट गई।

इस सीरीज का पहला मैच भारत ने मुंबई में पांच विकेट से जीता था। उसके बाद ऑस्ट्रेलिया ने विशाखापट्टनम में दूसरा वनडे 10 विकेट से अपने नाम किया था और अब तीसरा मैच भी जीतकर सीरीज भी जीत ली।

IND vs AUS Live Score: विराट और राहुल के बीच अर्धशतकीय साझेदारी

विराट कोहली और लोकेश राहुल के बीच अर्धशतकीय साझेदारी हो चुकी है। दोनों बल्लेबाज संभलकर खेल रहे हैं और बड़ी साझेदारी कर मैच को कंगारू टीम से दूर ले जा रहे हैं। भारत का स्कोर दो विकेट पर 130 रन के पार जा चुका है। कोहली अपने अर्धशतक के करीब पहुंच गए हैं।

IND vs AUS Live Score: भारत ने 25 ओवर में 123 रन बनाए

270 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत ने 25 ओवर में दो विकेट खोकर 123 रन बना लिए हैं। विराट कोहली और लोकेश राहुल क्रीज पर हैं। दोनों बल्लेबाज क्रीज पर अपनी नजरें जमा चुके हैं। कोहली अर्धशतक के करीब पहुंच रहे हैं। दोनों के बीच अच्छी साझेदारी हो चुकी है। हालांकि, इस जोड़ी ने धीमी गति से रन बनाए हैं, लेकिन ये दोनों पारी को आगे बढ़ा रहे हैं और मैच को करीब लेकर जा रहे हैं। बड़ी साझेदारी होने पर टीम इंडिया मैच में बहुत आगे निकल जाएगी।

Continue Reading

Next Post:
IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को चौथे टेस्ट मैच में नौ विकेट से हराया
Previous Post:
IND vs AUS : 11आखिर क्या होने वाला है भारत का प्लेइंग 11, अश्विन या शार्दुल किसे मिलेगा मौका

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Tweets by ukmirror_in

Recent Posts

  • (no title)
  • top 5 news portal in rishikesh
  • उत्तराखण्ड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने आज नई दिल्ली में देश के गृह मंत्री अमित शाह से की शिष्टाचार भेंट
  • विधानसभा अध्यक्ष उत्तराखंड ने पूर्व मुख्यमंत्री स्व. नित्यानंद स्वामी जी की 13वीं पुण्यतिथि पर शांति यज्ञ एवं सेवा कार्यक्रम में की सहभागिता
  • श्रीमद् भागवत कथा समाज में धार्मिक चेतना जागृत करने के साथ-साथ सद्भाव, संस्कार और सकारात्मकता को बढ़ावा देती है:डॉ. अग्रवाल
Uk Mirror

Recent Comments

  1. Shubham on कनाडा में खालिस्तानी नेता हरदीप सिंह निज्जर की गोली मारकर हत्या
  2. Arun on 3 महीने बाद कोरोना के एक्टिव केसस में एक दीन में 63% 3000 के पार
  • March 2026
  • January 2026
  • December 2025
  • November 2025
  • March 2025
  • December 2024
  • November 2024
  • October 2024
  • September 2024
  • January 2024
  • December 2023
  • November 2023
  • October 2023
  • September 2023
  • August 2023
  • July 2023
  • June 2023
  • May 2023
  • March 2023
  • February 2023
  • January 2023
  • December 2022
  • Blog
  • Uncategorized
  • अंतराष्ट्रीय
  • अन्य
  • अपराध
  • क्रिकेट
  • खेल
  • चुनाब
  • दुर्घटना
  • फूटबांल
  • मनोरंजन
  • राजनैतिक
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विज्ञान
  • व्यापार
  • शहर
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
« Jan    
  • (no title)
  • top 5 news portal in rishikesh
  • उत्तराखण्ड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने आज नई दिल्ली में देश के गृह मंत्री अमित शाह से की शिष्टाचार भेंट
  • विधानसभा अध्यक्ष उत्तराखंड ने पूर्व मुख्यमंत्री स्व. नित्यानंद स्वामी जी की 13वीं पुण्यतिथि पर शांति यज्ञ एवं सेवा कार्यक्रम में की सहभागिता
  • श्रीमद् भागवत कथा समाज में धार्मिक चेतना जागृत करने के साथ-साथ सद्भाव, संस्कार और सकारात्मकता को बढ़ावा देती है:डॉ. अग्रवाल
    ©2026 ukmirror.in | Built using WordPress and Responsive Blogily theme by Superb