Skip to content
ukmirror.in

ukmirror.in

top 5 news portal in rishikesh | rishikesh | uttrakhand

Menu
  • होम
  • शहर
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • अंतराष्ट्रीय
  • राजनैतिक
    • चुनाब
  • मनोरंजन
  • खेल
    • क्रिकेट
    • फूटबांल
  • अपराध
  • दुर्घटना
  • अन्य
    • विज्ञान
    • व्यापार
Menu

Maharashtra: भूस्खलन से मरने वालों की संख्या 26 हुई, सर्च ऑपरेशन जारी

Posted on July 22, 2023 by ukmirror

Maharashtra: भूस्खलन से मरने वालों की संख्या 26 हुई, सर्च ऑपरेशन जारी

महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले के इरशालवाड़ी गांव में खोज और बचाव अभियान शनिवार को तीसरे दिन भी जारी है। यहां भारी भूस्खलन की वजह मरने वालों की संख्या शनिवार को 26 तक पहुंच गई, जबकि 82 ग्रामीणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है और उनके लिए खोज एवं बचाव अभियान जारी है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। मुंबई से लगभग 80 किमी दूर स्थित खालापुर तहसील के अंतर्गत एक पहाड़ी ढलान पर स्थित आदिवासी गांव में बुधवार रात को भूस्खलन हुआ था।

यवतमाल में लगातार बारिश के कारण गंभीर जलजमाव
वहीं, महाराष्ट्र के विदर्भ क्षेत्र के यवतमाल में लगातार बारिश के कारण गंभीर जलजमाव हो गया है। क्षेत्र में लगातार बारिश के कारण यवतमाल में घर और सड़कें पानी में डूब गईं हैं। नागपुर के रक्षा प्रवक्ता विंग कमांडर रत्नाकर सिंह ने कहा कि जिला प्रशासन की मांग के आधार पर यवतमाल जिले में बाढ़ के कारण फंसे 40 लोगों को निकालने के लिए नागपुर से एक एमआई-17 वी5 हेलीकॉप्टर भेजा जा रहा है।

यवतमाल के जिलाधिकारी अमोल येदगे (Amol Yedge) ने कहा कि यवतमाल के महागांव में बाढ़ में फंसे लोगों को वायुसेना के हेलीकॉप्टर से निकाला जाएगा। मौसम में सुधार के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया जाएगा। यवतमाल जिले में एक घर की दीवार गिरने से दो लोगों की मौत हो गई है। एसडीआरएफ द्वारा पांच अलग-अलग स्थानों पर बचाव अभियान जारी है।

भारतीय वायुसेना बचाव के लिए तैनात 
वहीं, महाराष्ट्र के यवतमाल जिले के महागांव तालुका में भारी बारिश के बीच बाढ़ में फंसे 45 लोगों को बचाने के लिए भारतीय वायुसेना के दो हेलीकॉप्टरों को लगाया गया है। अधिकारियों ने इस बारे में जानकारी दी है। बता दें कि यवतमाल के कई हिस्सों में शुक्रवार से भारी बारिश हो रही है, इसके कारण लोगों के घरों में पानी भर गया है। इसके चलते पीड़ितों को ऊंचे स्थानों पर शरण लेने के लिए मजबूर होना पड़ा।

इस बीच, उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़नवीस ने एक ट्वीट में कहा है कि भारतीय वायुसेना के दो हेलीकॉप्टर जल्द ही नागपुर पहुंचेंगे। साथ ही वहां से फंसे हुए ग्रामीणों को बचाने के लिए महागांव के लिए रवाना होंगे। उन्होंने बताया कि महागांव तालुका में 231 मिमी बारिश दर्ज की गई।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Tweets by ukmirror_in

Recent Posts

  • top 5 news portal in rishikesh
  • उत्तराखण्ड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने आज नई दिल्ली में देश के गृह मंत्री अमित शाह से की शिष्टाचार भेंट
  • विधानसभा अध्यक्ष उत्तराखंड ने पूर्व मुख्यमंत्री स्व. नित्यानंद स्वामी जी की 13वीं पुण्यतिथि पर शांति यज्ञ एवं सेवा कार्यक्रम में की सहभागिता
  • श्रीमद् भागवत कथा समाज में धार्मिक चेतना जागृत करने के साथ-साथ सद्भाव, संस्कार और सकारात्मकता को बढ़ावा देती है:डॉ. अग्रवाल
  • डॉ. भीमराव अंबेडकर जी हमारे प्रेरणास्रोत हैं और उनके आदर्शों पर चलकर देश एकजुट होकर प्रगति के पथ पर बढ़ रहा है-विधानसभा अध्यक्ष
Uk Mirror

Recent Comments

  1. Shubham on कनाडा में खालिस्तानी नेता हरदीप सिंह निज्जर की गोली मारकर हत्या
  2. Arun on 3 महीने बाद कोरोना के एक्टिव केसस में एक दीन में 63% 3000 के पार
  • January 2026
  • December 2025
  • November 2025
  • March 2025
  • December 2024
  • November 2024
  • October 2024
  • September 2024
  • January 2024
  • December 2023
  • November 2023
  • October 2023
  • September 2023
  • August 2023
  • July 2023
  • June 2023
  • May 2023
  • March 2023
  • February 2023
  • January 2023
  • December 2022
  • Blog
  • Uncategorized
  • अंतराष्ट्रीय
  • अन्य
  • अपराध
  • क्रिकेट
  • खेल
  • चुनाब
  • दुर्घटना
  • फूटबांल
  • मनोरंजन
  • राजनैतिक
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विज्ञान
  • व्यापार
  • शहर
February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  
« Jan    
  • top 5 news portal in rishikesh
  • उत्तराखण्ड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने आज नई दिल्ली में देश के गृह मंत्री अमित शाह से की शिष्टाचार भेंट
  • विधानसभा अध्यक्ष उत्तराखंड ने पूर्व मुख्यमंत्री स्व. नित्यानंद स्वामी जी की 13वीं पुण्यतिथि पर शांति यज्ञ एवं सेवा कार्यक्रम में की सहभागिता
  • श्रीमद् भागवत कथा समाज में धार्मिक चेतना जागृत करने के साथ-साथ सद्भाव, संस्कार और सकारात्मकता को बढ़ावा देती है:डॉ. अग्रवाल
  • डॉ. भीमराव अंबेडकर जी हमारे प्रेरणास्रोत हैं और उनके आदर्शों पर चलकर देश एकजुट होकर प्रगति के पथ पर बढ़ रहा है-विधानसभा अध्यक्ष
    ©2026 ukmirror.in | Built using WordPress and Responsive Blogily theme by Superb