Skip to content
ukmirror.in

ukmirror.in

top 5 news portal in rishikesh | rishikesh | uttrakhand

Menu
  • होम
  • शहर
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • अंतराष्ट्रीय
  • राजनैतिक
    • चुनाब
  • मनोरंजन
  • खेल
    • क्रिकेट
    • फूटबांल
  • अपराध
  • दुर्घटना
  • अन्य
    • विज्ञान
    • व्यापार
Menu

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) का दो हजार रुपये के नोट को वापस लेने का एलान

Posted on May 20, 2023 by ukmirror

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) का दो हजार रुपये के नोट को वापस लेने का एलान

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने दो हजार रुपये के नोट को वापस लेने का एलान कर दिया है। हालांकि, 30 सितंबर तक ये नोट वैध रहेंगे। भारतीय रिजर्व बैंक ने बैंकों को सलाह दी है कि वे तत्काल प्रभाव से दो हजार रुपये के नोट जारी करना बंद कर दें। आरबीआई ने कहा कि 30 सितंबर तक ये नोट वैध मुद्रा (सर्कुलेशन) बने रहेंगे। यानी जिनके पास इस समय दो हजार रुपये के नोट्स हैं, उन्हें बैंक से एक्सचेंज करना होगा। आरबीआई के अनुसार, 2018-19 में ही दो हजार रुपये का नोट को छापना बंद कर दिया था। बता दें कि साल 2016 नवंबर में नोटबंदी के बाद 2000 हजार रुपये का नोट लाया गया था। नोटबंदी में 500 और 1000 रुपये के नोट बंद कर दिया गया था।

आरबीआई ने क्यों दो हजार के नोट वापस लेने का एलान किया? 
इसे समझने के लिए हमने आर्थिक मामलों के जानकार प्रो. प्रहलाद से बात की। उन्होंने कहा, ‘जब साल 2016 में आरबीआई ने हजार और पांच सौ के नोटों को बैन करके दो हजार रुपये के नोट जारी किए थे, तभी ये तय था कि इसे ज्यादा समय तक नहीं चलन में रखा जाएगा। केंद्र सरकार ने अपनी रणनीति के तहत काम किया और आज नोटबंदी को पूरी तरह से अंजाम दिया जा रहा है।’ प्रो. प्रहलाद ने दो हजार रुपये के नोटों को वापस लेने के मायनों को विस्तार से समझाया…
1. कालाधन पर सरकार का फिर से प्रहार : हाल की घटनाओं पर नजर डालें तो लोग अब कालाधन रखने के लिए दो हजार रुपये के नोटों का प्रयोग करने लगे थे। इसे सरकार भी मानती है। भाजपा के राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी इस मसले को संसद में भी उठा चुके हैं। 2019-19 से ही आरबीआई ने दो हजार के नोटों को छापना बंद कर दिया था। आम लोगों के पास अब बहुत कम ही दो हजार के नोट बचे थे, लेकिन बड़ी संख्या में ऐसे लोग थे जिन्होंने इन दो हजार के नोटों का इस्तेमाल काली कमाई रखने और कालाधन रखने में करना शुरू कर दिया। अब जब आरबीआई ने इन नोटों को वापस लेने का एलान कर दिया है तो साफ है कि एक बार फिर से बड़े पैमाने पर कालाधन बाहर आएगा। जो लोग भी इन्हें बैंक में बदलने जाएंगे, उन पर सरकार की नजर होगी। अगर अधिक मात्रा में किसी के पास दो हजार के नोट होंगे तो वह सीधे ईडी व आरबीआई के निशाने पर आ जाएगा।

2. आतंकवाद और मनी लॉन्ड्रिंग पर भी लगेगा ब्रेक : 2016 में जब 500 और हजार के नोट बंद हुए थे तो आतंकवादियों के फंडिंग में भी बड़ा ब्रेक लग गया था। इसी तरह मनी लॉन्ड्रिंग भी रूक गई थी। धीरे-धीरे इस काम में दो हजार के नोटों का इस्तेमाल होने लगा था। अब इसके जरिए आतंकवादियों के फंडिंग और मनी लॉन्ड्रिंग पर एक बार फिर से सरकार ने कड़ा प्रहार किया है।
3. नकली नोटों की छपाई पर भी लगाम: दो हजार के नकली नोटों की छपाई भी तेजी से होने लगी थी। ऐसा इसलिए क्योंकि ये आसानी से बाजार में चलाया जा सकता था। इसकी सप्लाई में ज्यादा दिक्कत नहीं होती थी। अब चूंकि इस पर बैन लग रहा है तो साफ है कि दो हजार के जितने भी नकली नोट बाजार में होंगे वो भी साफ हो जाएंगे। इसके अलावा नकली नोटों की छपाई पर भी काफी हद तक ब्रेक लग जाएगा।

Continue Reading

Next Post:
Home Loan: होम लोन की EMI में होगा इजाफा,आरबीआई ने रेपो रेट में बढ़ोतरी का किया एलान

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Tweets by ukmirror_in

Recent Posts

  • (no title)
  • top 5 news portal in rishikesh
  • उत्तराखण्ड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने आज नई दिल्ली में देश के गृह मंत्री अमित शाह से की शिष्टाचार भेंट
  • विधानसभा अध्यक्ष उत्तराखंड ने पूर्व मुख्यमंत्री स्व. नित्यानंद स्वामी जी की 13वीं पुण्यतिथि पर शांति यज्ञ एवं सेवा कार्यक्रम में की सहभागिता
  • श्रीमद् भागवत कथा समाज में धार्मिक चेतना जागृत करने के साथ-साथ सद्भाव, संस्कार और सकारात्मकता को बढ़ावा देती है:डॉ. अग्रवाल
Uk Mirror

Recent Comments

  1. Shubham on कनाडा में खालिस्तानी नेता हरदीप सिंह निज्जर की गोली मारकर हत्या
  2. Arun on 3 महीने बाद कोरोना के एक्टिव केसस में एक दीन में 63% 3000 के पार
  • March 2026
  • January 2026
  • December 2025
  • November 2025
  • March 2025
  • December 2024
  • November 2024
  • October 2024
  • September 2024
  • January 2024
  • December 2023
  • November 2023
  • October 2023
  • September 2023
  • August 2023
  • July 2023
  • June 2023
  • May 2023
  • March 2023
  • February 2023
  • January 2023
  • December 2022
  • Blog
  • Uncategorized
  • अंतराष्ट्रीय
  • अन्य
  • अपराध
  • क्रिकेट
  • खेल
  • चुनाब
  • दुर्घटना
  • फूटबांल
  • मनोरंजन
  • राजनैतिक
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विज्ञान
  • व्यापार
  • शहर
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
« Jan    
  • (no title)
  • top 5 news portal in rishikesh
  • उत्तराखण्ड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने आज नई दिल्ली में देश के गृह मंत्री अमित शाह से की शिष्टाचार भेंट
  • विधानसभा अध्यक्ष उत्तराखंड ने पूर्व मुख्यमंत्री स्व. नित्यानंद स्वामी जी की 13वीं पुण्यतिथि पर शांति यज्ञ एवं सेवा कार्यक्रम में की सहभागिता
  • श्रीमद् भागवत कथा समाज में धार्मिक चेतना जागृत करने के साथ-साथ सद्भाव, संस्कार और सकारात्मकता को बढ़ावा देती है:डॉ. अग्रवाल
    ©2026 ukmirror.in | Built using WordPress and Responsive Blogily theme by Superb