Skip to content
ukmirror.in

ukmirror.in

top 5 news portal in rishikesh | rishikesh | uttrakhand

Menu
  • होम
  • शहर
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • अंतराष्ट्रीय
  • राजनैतिक
    • चुनाब
  • मनोरंजन
  • खेल
    • क्रिकेट
    • फूटबांल
  • अपराध
  • दुर्घटना
  • अन्य
    • विज्ञान
    • व्यापार
Menu

Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में भारी बारिश का रेड अलर्ट

Posted on July 12, 2023 by ukmirror

Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में भारी बारिश का रेड अलर्ट, 26 स्टेट हाईवे समेत 273 सड़कें बंद

Uttarakhand Weather News: 

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया, सभी जिलों में बिजली चमकने और तेज गर्जना के साथ कहीं हल्की तो कहीं भारी बारिश की संभावना है।

त्तराखंड के आठ जिलों में बुधवार को भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, अन्य पांच जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया। मौसम विभाग ने चमोली, पौड़ी, पिथौरागढ़, बागेश्वर, अल्मोड़ा, चम्पावत, नैनीताल और ऊधमसिंह नगर में बारिश का रेड अलर्ट और उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, टिहरी, देहरादून, हरिद्वार के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया, सभी जिलों में बिजली चमकने और तेज गर्जना के साथ कहीं हल्की तो कहीं भारी बारिश की संभावना है।

26 स्टेट हाईवे समेत 273 सड़कें बंद

प्रदेश में भारी बारिश के चलते पर्वतीय क्षेत्रों में भूस्खलन और बरसाती गदेरों के ऊफान पर आने से सड़कें लगातार बंद हो रही हैं। बीते 24 घंटे में कुल 341 सड़कें बंद हुई हैं। इनमें से 193 सड़कें एक दिन पहले से बंद थीं, जबकि 148 सड़कें सोमवार को बंद हुईं। रविवार देर शाम तक 68 सड़कों को खोला जा सका था, जबकि 273 सड़कें अब भी बंद हैं।

प्रदेश में टिहरी-घनसाली-तिलवाड़ा मोटर मार्ग, मयाली-गुप्तकाशी मोटर मार्ग, लबंगांव-कोटालगांव-घनसाली-तिलवाड़ा, बांसबाड़ा-मोहनखाल मोटर मार्ग, घट्टूगाड़-रिखणीखाल-बीरोंखाल मोटर मार्ग, सिलक्यारा-वनगांव-सरोट मोटर मार्ग, मीनस अटाल, सहिया-क्वानू, चकराता-लाखामंडल, दारागाड़-कथियान सहित कुल 26 राज्य मार्ग बंद हैं। एक दिन पहले इनकी संख्या 14 थी। इससे यात्री जगह-जगह फंसे हुए बताए जा रहे हैं। कई लोग वैकल्पिक मार्गों के जरिये अपने गणत्वय तक पहुंचे। इधर, सरकार ने लोगों को भारी बारिश के दौरान पहाड़ों की यात्रा न करने की सलाह दी है।

प्रमुख अभियंता लोनिवि दीपक यादव ने बताया कि प्रदेश में मंगवार देर शाम तक 273 सड़कें बंद थीं, जिन्हें खोलने के लिए मौके पर जेसीबी, पोकलेन, चेन डोजर आदि मशीनों को लगाया गया है। बंद सड़कों में 26 स्टेट हाईवे सहित 10 मुख्य जिला मार्ग, छह जिला मार्ग, 116 ग्रामीण सड़कें और 115 पीएमजीएसवाई की सड़कें शामिल हैं। उन्होंने बताया कि सोमवार को सड़कों को खोलने के काम में 244 जेसीबी मशीनों को लगाया गया है।

Continue Reading

Next Post:
Uttarakhand Weather Update :पहाड़ से मैदान तक रुक-रुककर हो रही बारिश ने बढ़ाई ठंड, बर्फबारी का येलो अलर्ट
Previous Post:
Uttarakhand Weather: अगले तीन दिन भारी बारिश की चेतावनी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Tweets by ukmirror_in

Recent Posts

  • (no title)
  • top 5 news portal in rishikesh
  • उत्तराखण्ड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने आज नई दिल्ली में देश के गृह मंत्री अमित शाह से की शिष्टाचार भेंट
  • विधानसभा अध्यक्ष उत्तराखंड ने पूर्व मुख्यमंत्री स्व. नित्यानंद स्वामी जी की 13वीं पुण्यतिथि पर शांति यज्ञ एवं सेवा कार्यक्रम में की सहभागिता
  • श्रीमद् भागवत कथा समाज में धार्मिक चेतना जागृत करने के साथ-साथ सद्भाव, संस्कार और सकारात्मकता को बढ़ावा देती है:डॉ. अग्रवाल
Uk Mirror

Recent Comments

  1. Shubham on कनाडा में खालिस्तानी नेता हरदीप सिंह निज्जर की गोली मारकर हत्या
  2. Arun on 3 महीने बाद कोरोना के एक्टिव केसस में एक दीन में 63% 3000 के पार
  • March 2026
  • January 2026
  • December 2025
  • November 2025
  • March 2025
  • December 2024
  • November 2024
  • October 2024
  • September 2024
  • January 2024
  • December 2023
  • November 2023
  • October 2023
  • September 2023
  • August 2023
  • July 2023
  • June 2023
  • May 2023
  • March 2023
  • February 2023
  • January 2023
  • December 2022
  • Blog
  • Uncategorized
  • अंतराष्ट्रीय
  • अन्य
  • अपराध
  • क्रिकेट
  • खेल
  • चुनाब
  • दुर्घटना
  • फूटबांल
  • मनोरंजन
  • राजनैतिक
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विज्ञान
  • व्यापार
  • शहर
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
« Jan    
  • (no title)
  • top 5 news portal in rishikesh
  • उत्तराखण्ड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने आज नई दिल्ली में देश के गृह मंत्री अमित शाह से की शिष्टाचार भेंट
  • विधानसभा अध्यक्ष उत्तराखंड ने पूर्व मुख्यमंत्री स्व. नित्यानंद स्वामी जी की 13वीं पुण्यतिथि पर शांति यज्ञ एवं सेवा कार्यक्रम में की सहभागिता
  • श्रीमद् भागवत कथा समाज में धार्मिक चेतना जागृत करने के साथ-साथ सद्भाव, संस्कार और सकारात्मकता को बढ़ावा देती है:डॉ. अग्रवाल
    ©2026 ukmirror.in | Built using WordPress and Responsive Blogily theme by Superb