प्रेस विज्ञप्ति
“श्यामपुर भाजपा नेताओं ने भ्रामक सोशल मीडिया पोस्ट के खिलाफ पुलिस में की शिकायत, कड़ी कार्रवाई की मांग*
ऋषिकेश/श्यामपुर। श्यामपुर क्षेत्र के भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने सोशल मीडिया पर माननीय विधायक देवप्रयाग श्री विनोद कंडारी जी के संबंध में फैलाए जा रहे भ्रामक एवं आपत्तिजनक प्रचार के खिलाफ चौकी श्यामपुर में लिखित शिकायत दर्ज कराई।
नेताओं ने बताया कि गढ़ी श्यामपुर निवासी “सीता राम राणाकोटी” द्वारा सोशल मीडिया के माध्यम से विधायक की शिक्षा को लेकर और उनके परिवार वालों को लेकर गलत प्रचार किया जा रहा है। इस प्रकार की भ्रामक एवं असत्य जानकारी फैलाकर जनप्रतिनिधि की छवि को नुकसान पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है, जो अत्यंत निंदनीय है।


शिकायत में कहा गया है कि संबंधित व्यक्ति द्वारा जानबूझकर झूठी एवं आधारहीन जानकारी प्रसारित कर जनता को गुमराह किया जा रहा है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने इस कृत्य को दुर्भावनापूर्ण बताते हुए पुलिस प्रशासन से मांग की है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए आईटी एक्ट के तहत जांच कर कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए।
कार्यकर्ताओं ने यह भी कहा कि इस प्रकार का नकारात्मक और असत्य प्रचार लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है और इसे किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
इस दौरान भाजपा नेता पंकज जुगलान, नितिन रावत, जयम शर्मा, अमनदीप नेगी,आशीष पंवार सहित युवा मोर्चा के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।
