Skip to content
ukmirror.in

ukmirror.in

top 5 news portal in rishikesh | rishikesh | uttrakhand

Menu
  • होम
  • शहर
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • अंतराष्ट्रीय
  • राजनैतिक
    • चुनाब
  • मनोरंजन
  • खेल
    • क्रिकेट
    • फूटबांल
  • अपराध
  • दुर्घटना
  • अन्य
    • विज्ञान
    • व्यापार
Menu

आपदा प्रबंधन को लेकर सख्त निर्देश, मालन, सुखरौ और खोह नदी का विधानसभा अध्यक्ष ने लिया जायजा

Posted on July 30, 2026 by Editor

प्रेस विज्ञप्ति
दिनांक : 30 जुलाई, 2026
स्थान : कोटद्वार

संभावित आपदा से पूर्व तैयारियों का लिया जायजा, विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने अधिकारियों के साथ मालन, सुखरौ एवं खोह नदियों का किया निरीक्षण

मानसून के दौरान संभावित आपदा की आशंका को देखते हुए उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष एवं कोटद्वार विधायक ऋतु खण्डूडी भूषण ने गुरुवार को कोटद्वार क्षेत्र की प्रमुख नदियों मालन नदी, सुखरौ नदी एवं खोह नदी का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने नदी तटों, संवेदनशील क्षेत्रों, कटाव प्रभावित स्थानों तथा जल निकासी की व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों से विस्तृत जानकारी प्राप्त की।

निरीक्षण के दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मानसून के दौरान किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना से बचाव के लिए सभी आवश्यक तैयारियां समय रहते पूरी कर ली जाएं। उन्होंने कहा कि नदी किनारे बसे क्षेत्रों, पुलों एवं संपर्क मार्गों पर विशेष निगरानी रखी जाए तथा जहां कहीं भी कटाव, जलभराव अथवा बाढ़ का खतरा हो, वहां तत्काल आवश्यक सुरक्षात्मक कार्य कराए जाएं। उन्होंने यह भी निर्देशित किया कि आपदा की स्थिति में राहत एवं बचाव कार्यों के लिए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ पूरी तत्परता से कार्य करें।

ऋतु खण्डूडी भूषण ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार आपदा प्रबंधन को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। जनधन की सुरक्षा सरकार की पहली जिम्मेदारी है और इसके लिए सभी विभागों को सतर्क एवं सक्रिय रहना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि आपदा आने के बाद राहत कार्य करने से अधिक महत्वपूर्ण है कि समय रहते ऐसी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं, जिससे जनहानि और संपत्ति के नुकसान को न्यूनतम किया जा सके।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि नदी क्षेत्रों की नियमित निगरानी की जाए तथा जल प्रवाह में किसी भी प्रकार की बाधा उत्पन्न होने पर तत्काल आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। साथ ही संवेदनशील क्षेत्रों में चेतावनी बोर्ड, बैरिकेडिंग तथा आवश्यक सुरक्षा इंतजाम सुनिश्चित किए जाएं, ताकि बरसात के दौरान आमजन को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि प्रशासन को प्रत्येक संभावित जोखिम वाले क्षेत्र का नियमित निरीक्षण करते हुए स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों के साथ समन्वय बनाए रखना चाहिए, जिससे किसी भी आपात स्थिति में तत्काल प्रभावी कार्रवाई की जा सके। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि आपदा प्रबंधन से जुड़े सभी संसाधनों एवं मशीनरी को पूरी तरह तैयार रखा जाए तथा आवश्यकता पड़ने पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

निरीक्षण के दौरान उपजिलाधिकारी कोटद्वार सोहन सिंह, अधिशासी अभियंता सिंचाई विभाग अनिल कुमार राठौर सहित सिंचाई विभाग, वन विभाग एवं प्रशासन के अधिकारियों ने विधानसभा अध्यक्ष को नदी क्षेत्रों में किए जा रहे सुरक्षा एवं संरक्षण कार्यों तथा मानसून को देखते हुए की गई तैयारियों की विस्तृत जानकारी दी। विधानसभा अध्यक्ष ने अधिकारियों को सभी कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग करते हुए आमजन की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि कमल नेगी, प्रमोद केष्टवाल, मंडल अध्यक्ष आशीष रावत, दीपक गौड़, महेश नेगी, अमित रावत सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Continue Reading

Next Post:
प्रतापनगर विधानसभा में तेज हुई चुनावी सरगर्मियां, भाजपा से मजबूत दावेदार के रूप में उभर रहीं सोना सजवाण

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Tweets by ukmirror_in

Recent Posts

  • आपदा प्रबंधन को लेकर सख्त निर्देश, मालन, सुखरौ और खोह नदी का विधानसभा अध्यक्ष ने लिया जायजा
  • प्रतापनगर विधानसभा में तेज हुई चुनावी सरगर्मियां, भाजपा से मजबूत दावेदार के रूप में उभर रहीं सोना सजवाण
  • देवप्रयाग–हिंडोलाखाल को मिली बड़ी स्वास्थ्य सौगात, 24 घंटे में हुआ फैसला
  • ऋषिकेश क्षेत्र में उस समय राजनीतिक हलचल तेज हो गई!
  • (no title)
Uk Mirror

Recent Comments

  1. Shubham on कनाडा में खालिस्तानी नेता हरदीप सिंह निज्जर की गोली मारकर हत्या
  2. Arun on 3 महीने बाद कोरोना के एक्टिव केसस में एक दीन में 63% 3000 के पार
  • July 2026
  • April 2026
  • March 2026
  • January 2026
  • December 2025
  • November 2025
  • March 2025
  • December 2024
  • November 2024
  • October 2024
  • September 2024
  • January 2024
  • December 2023
  • November 2023
  • October 2023
  • September 2023
  • August 2023
  • July 2023
  • June 2023
  • May 2023
  • March 2023
  • February 2023
  • January 2023
  • December 2022
  • Blog
  • Uncategorized
  • अंतराष्ट्रीय
  • अन्य
  • अपराध
  • क्रिकेट
  • खेल
  • चुनाब
  • दुर्घटना
  • फूटबांल
  • मनोरंजन
  • राजनैतिक
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विज्ञान
  • व्यापार
  • शहर
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
« Apr    
  • आपदा प्रबंधन को लेकर सख्त निर्देश, मालन, सुखरौ और खोह नदी का विधानसभा अध्यक्ष ने लिया जायजा
  • प्रतापनगर विधानसभा में तेज हुई चुनावी सरगर्मियां, भाजपा से मजबूत दावेदार के रूप में उभर रहीं सोना सजवाण
  • देवप्रयाग–हिंडोलाखाल को मिली बड़ी स्वास्थ्य सौगात, 24 घंटे में हुआ फैसला
  • ऋषिकेश क्षेत्र में उस समय राजनीतिक हलचल तेज हो गई!
  • (no title)
    ©2026 ukmirror.in | Built using WordPress and Responsive Blogily theme by Superb