Skip to content
ukmirror.in

ukmirror.in

news agency | rishikesh | uttrakhand

Menu
  • होम
  • शहर
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • अंतराष्ट्रीय
  • राजनैतिक
    • चुनाब
  • मनोरंजन
  • खेल
    • क्रिकेट
    • फूटबांल
  • अपराध
  • दुर्घटना
  • अन्य
    • विज्ञान
    • व्यापार
Menu

3 महीने बाद कोरोना के एक्टिव केसस में एक दीन में 63% 3000 के पार

Posted on March 10, 2023 by ukmirror

3 महीने बाद कोरोना के एक्टिव केसस में एक दीन में 63% 3000 के पार

देश में कोरोना के बढ़ते मामले फिर डराने लगे हैं। 67 दिन बाद कोरोना के एक्टिव केस 3 हजार से ज्यादा हो गए हैं। कोविड मामलों में अचानक वृद्धि के साथ-साथ H3N2 वायरस के मामलों में भी वृद्धि हुई है, जो चिंता बढ़ाने वाली है। भास्कर एक्सप्लेनर में हम जानेंगे कि कोरोना के केस अचानक क्यों बढ़ रहे हैं? क्या H3N2 वायरस से इसका कोई कनेक्शन है?

देश में पिछले 3 हफ्तों से कोरोना वायरस के मामले बढ़ रहे

देश में पिछले 3 हफ्तों से कोरोना के मामलों में अचानक तेजी देखने को मिली है। 27 फरवरी से 5 मार्च के बीच देश में कोरोना के 1898 नए मामले सामने आए। यह इसके पहले हफ्ते में आए कोरोना केस से 63% ज्यादा है।

20 से 26 फरवरी के बीच कोरोना के 1163 केस आए थे, जो इससे पहले के हफ्ते से 39% ज्यादा था। वहीं 13 से 19 फरवरी के बीच कोरोना इंफेक्शन के 839 केस आए थे, जो इससे पहले के हफ्ते से 13% ज्यादा था।

कोरोना के एक्टिव केस की संख्या अभी ज्यादा नहीं है, लेकिन केस में लगातार बढ़ोतरी चिंता का विषय है। देखा जाए तो कोरोना के मामले लगातार पांच हफ्तों से बढ़ रहे हैं। पहले दो हफ्तों में मामूली वृद्धि देखी गई।

यह पिछले साल जुलाई के बाद से वृद्धि की सबसे लंबा पीरियड है, जब देश में आखिरी बार कोविड स्पाइक हुआ था। उस दौरान 18 से 25 जुलाई के बीच कोरोना के 1.4 लाख मामले आए थे। तब से दो हफ्ते से अधिक की तीन छोटी अवधि को छोड़कर, कोरोना मामलों में लगातार गिरावट आ रही है।

वीकली केस 23 से 29 जनवरी के बीच अपने सबसे निचले स्तर 707 पर पहुंच गए थे। 27 फरवरी से 5 मार्च के बीच सबसे ज्यादा कोरोना के मामले दक्षिण भारत और महाराष्ट्र में आए।

इनमें 473 मामले कर्नाटक में आए जो हफ्ते पहले मिले 230 से काफी ज्यादा है। वहीं केरल में पिछले हफ्ते 410 मामले आए, जबकि दो हफ्ते पहले 298 मामले आए थे। वहीं महाराष्ट्र में पिछले हफ्ते कोरोना के 287 मामले आए जबकि दो हफ्ते पहले 185 मामले आए थे।

केरल, कर्नाटक और महाराष्ट्र में आधे से ज्यादा कोरोना के एक्टिव केस

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार को बताया कि देश में कोरोना के 326 नए मामले आए हैं। इसी के साथ 67 दिनों के बाद एक्टिव केस की संख्या 3,000 से ज्यादा हो गई है।

देश में कोरोना से होने वाली मौतों का आंकड़ा 5,30,775 है, जबकि एक्टिव केस बढ़कर 3,076 हो गए हैं। वहीं अब तक देश में कोरोना के 4.46 करोड़ केस सामने आ चुके हैं।

केरल, कर्नाटक और महाराष्ट्र में आधे से ज्यादा कोरोना के एक्टिव केस हैं। केरल में सबसे ज्यादा 1474, कर्नाटक में 445 और महाराष्ट्र में 379 एक्टिव केस हैं।

1 thought on “3 महीने बाद कोरोना के एक्टिव केसस में एक दीन में 63% 3000 के पार”

  1. Arun says:
    April 16, 2023 at 1:12 pm

    Oh no Seriously

    Reply

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Tweets by ukmirror_in

Recent Posts

  • BHIM 3.0 लॉन्च: डिजिटल पेमेंट में नया कदम, जानें खास फीचर्स और फायदे…!
  • कैसे AI बदल रहा है हमारी ज़िंदगी ? कैसा होगा भविष्य
  • पीएम जन औषधि योजना से अब मिल रहा है लाखों कमाने का मौका, जानिए कैसे ?
  • उत्तराखंड देश की पहली योग नीति लागू करने जा रहा है: स्वास्थ्य के क्षेत्र में एक नई क्रांति की शुरुआत
  • अक्षय कुमार ने रिवील किया ‘भूत बंगला’ मूवी पोस्टर: क्या है फिल्म का नया ट्विस्ट?
Uk Mirror

Recent Comments

  1. Shubham on कनाडा में खालिस्तानी नेता हरदीप सिंह निज्जर की गोली मारकर हत्या
  2. Arun on 3 महीने बाद कोरोना के एक्टिव केसस में एक दीन में 63% 3000 के पार
  • March 2025
  • December 2024
  • November 2024
  • October 2024
  • September 2024
  • January 2024
  • December 2023
  • November 2023
  • October 2023
  • September 2023
  • August 2023
  • July 2023
  • June 2023
  • May 2023
  • March 2023
  • February 2023
  • January 2023
  • December 2022
  • Uncategorized
  • अंतराष्ट्रीय
  • अन्य
  • अपराध
  • क्रिकेट
  • खेल
  • चुनाब
  • दुर्घटना
  • फूटबांल
  • मनोरंजन
  • राजनैतिक
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विज्ञान
  • व्यापार
  • शहर
July 2025
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031  
« Mar    
  • BHIM 3.0 लॉन्च: डिजिटल पेमेंट में नया कदम, जानें खास फीचर्स और फायदे…!
  • कैसे AI बदल रहा है हमारी ज़िंदगी ? कैसा होगा भविष्य
  • पीएम जन औषधि योजना से अब मिल रहा है लाखों कमाने का मौका, जानिए कैसे ?
  • उत्तराखंड देश की पहली योग नीति लागू करने जा रहा है: स्वास्थ्य के क्षेत्र में एक नई क्रांति की शुरुआत
  • अक्षय कुमार ने रिवील किया ‘भूत बंगला’ मूवी पोस्टर: क्या है फिल्म का नया ट्विस्ट?
    ©2025 ukmirror.in | Built using WordPress and Responsive Blogily theme by Superb