Skip to content
ukmirror.in

ukmirror.in

news agency | rishikesh | uttrakhand

Menu
  • होम
  • शहर
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • अंतराष्ट्रीय
  • राजनैतिक
    • चुनाब
  • मनोरंजन
  • खेल
    • क्रिकेट
    • फूटबांल
  • अपराध
  • दुर्घटना
  • अन्य
    • विज्ञान
    • व्यापार
Menu

Jammu-Kashmir Encounter: कुपवाड़ा में मुठभेड़ में पांच आतंकी ढेर, सर्च ऑपरेशन जारी

Posted on June 16, 2023 by ukmirror

Jammu-Kashmir Encounter : कुपवाड़ा में मुठभेड़ में पांच आतंकी ढेर, सर्च ऑपरेशन जारी

Kupwara Encounter Today News:

कुपवाड़ा में सुरक्षाबलों ने पांच आतंकियों को मुठभेड़ के दौरान मार गिराया है। आतंकियों के पास से हथियार समेत चीजें बरामद हुई हैं। फिलहाल ऑपरेशन जारी है।

जम्मू कश्मीर में कुपवाड़ा जिले के एलओसी के जुमागुंड इलाके में मुठभेड़ के दौरान पांच आतंकी मारे गए। सुरक्षाबलों का ऑपरेशन अभी जारी है। मौके पर बड़ा तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। अधिकारियों के अनुसार घटनास्थल से हथियार बरामद किए गए हैं।

अधिकारियों के अनुसार शुक्रवार सुबह इलाके में आतंकियों के एक दल के सक्रिय होने की सूचना मिली। इसके बाद पुलिस और सेना की संयुक्त टीम इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया। जब सुरक्षाबल एक ठिकाने
की तरफ बढ़ तो आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पांच आतंकियों के मारे जाने की सूचना है।
मंगलवार को दो आतंकियों को मार गिराया

उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा ज़िले के मच्छिल सेक्टर में सुरक्षाबलों ने घुसपैठ की साजिश को नाकाम करते हुए ऑपरेशन डोगा नार के तहत मंगलवार को दो आतंकियों को मार गिराया। मारे गए दहशतगर्दों के पास से हथियार और गोला बारूद बरामद। सेना के अनुसार मारे गए आतंकवादियों की शिनाख्त और उनके संगठन का पता लगाया जा रहा है। दोनों के पाकिस्तानी होने का संदेह है।

सेना के एक अधिकारी के अनुसार, जम्मू-कश्मीर पुलिस और अन्य सहयोगी एजेंसियों से माच्छिल सेक्टर में आतंकियों द्वारा घुसपैठ किए जाने के इनपुट मिले थे। इसके आधार पर 12 और 13 जून की दरमियानी रात को माच्छिल सेक्टर के डोगा नार इलाके को जम्मू-कश्मीर पुलिस और सेना के जवानों ने घेरे में ले लिया।

इस दौरान कई जगहों पर मोर्चे लगाए गए।एक सैन्य अधिकारी के अनुसार जंगल क्षेत्र होने के चलते विशेष सतर्कता बरतते हुए इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया। रात भर दुर्गम इलाके में जवान मोर्चा संभाले रहे।

वहीं, मंगलवार दोपहर करीब एक बजे जवानों को इलाके में हथियारों से लैस दो आतंकी एलओसी के इस पार घुसपैठ का प्रयास करते हुए दिखाई दिए। इस दौरान पहले से मोर्चा लगाए टीमों द्वारा उन्हें ललकारा गया। इसके जवाब में घुसपैठियों ने फायरिंग शुरू कर दी। सुरक्षाबलों ने जवाबी कार्रवाई में दोनों आतंकियों को मार गिराया।

 

 

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Tweets by ukmirror_in

Recent Posts

  • BHIM 3.0 लॉन्च: डिजिटल पेमेंट में नया कदम, जानें खास फीचर्स और फायदे…!
  • कैसे AI बदल रहा है हमारी ज़िंदगी ? कैसा होगा भविष्य
  • पीएम जन औषधि योजना से अब मिल रहा है लाखों कमाने का मौका, जानिए कैसे ?
  • उत्तराखंड देश की पहली योग नीति लागू करने जा रहा है: स्वास्थ्य के क्षेत्र में एक नई क्रांति की शुरुआत
  • अक्षय कुमार ने रिवील किया ‘भूत बंगला’ मूवी पोस्टर: क्या है फिल्म का नया ट्विस्ट?
Uk Mirror

Recent Comments

  1. Shubham on कनाडा में खालिस्तानी नेता हरदीप सिंह निज्जर की गोली मारकर हत्या
  2. Arun on 3 महीने बाद कोरोना के एक्टिव केसस में एक दीन में 63% 3000 के पार
  • March 2025
  • December 2024
  • November 2024
  • October 2024
  • September 2024
  • January 2024
  • December 2023
  • November 2023
  • October 2023
  • September 2023
  • August 2023
  • July 2023
  • June 2023
  • May 2023
  • March 2023
  • February 2023
  • January 2023
  • December 2022
  • Uncategorized
  • अंतराष्ट्रीय
  • अन्य
  • अपराध
  • क्रिकेट
  • खेल
  • चुनाब
  • दुर्घटना
  • फूटबांल
  • मनोरंजन
  • राजनैतिक
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विज्ञान
  • व्यापार
  • शहर
July 2025
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031  
« Mar    
  • BHIM 3.0 लॉन्च: डिजिटल पेमेंट में नया कदम, जानें खास फीचर्स और फायदे…!
  • कैसे AI बदल रहा है हमारी ज़िंदगी ? कैसा होगा भविष्य
  • पीएम जन औषधि योजना से अब मिल रहा है लाखों कमाने का मौका, जानिए कैसे ?
  • उत्तराखंड देश की पहली योग नीति लागू करने जा रहा है: स्वास्थ्य के क्षेत्र में एक नई क्रांति की शुरुआत
  • अक्षय कुमार ने रिवील किया ‘भूत बंगला’ मूवी पोस्टर: क्या है फिल्म का नया ट्विस्ट?
    ©2025 ukmirror.in | Built using WordPress and Responsive Blogily theme by Superb