Skip to content
ukmirror.in

ukmirror.in

top 5 news portal in rishikesh | rishikesh | uttrakhand

Menu
  • होम
  • शहर
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • अंतराष्ट्रीय
  • राजनैतिक
    • चुनाब
  • मनोरंजन
  • खेल
    • क्रिकेट
    • फूटबांल
  • अपराध
  • दुर्घटना
  • अन्य
    • विज्ञान
    • व्यापार
Menu

France : ट्रैफिक नियम तोड़ने पर पुलिस ने मारी युवक को गोली

Posted on June 29, 2023June 29, 2023 by ukmirror

France : फ्रांस में हिंसा, ट्रैफिक नियम तोड़ने पर पुलिस ने मारी थी युवक को गोली

फ्रांस में एक किशोर की हत्या के बाद भड़की हिंसा को दो दिन हो गए हैं और देश के अलग-अलग हिस्सों से आगजनी और पथराव की खबरें सामने आ रही हैं। लोगों की भारी भीड़ पुलिस और सुरक्षाबलों पर हमले कर रही है। अब तक कई वाहनों को आग के हवाले कर दिया गया है। हालात तनावपूर्ण हैं। हिंसा के मामले में पुलिस ने 31 लोगों को गिरफ्तार किया है। हिंसा के चलते 24 पुलिसकर्मी घायल भी हुए हैं।

क्या है मामला
घटना मंगलवार की है। दरअसल राजधानी पेरिस के उपनगर नानतेरे में ट्रैफिक नियम तोड़ने पर पुलिसकर्मी ने एक किशोर को गोली मार दी थी, जिससे उसकी मौत हो गई। किशोर को पॉइंट ब्लैंक रेंज से छाती में गोली मारी गई। पहले पुलिस ने बताया कि किशोर ने पुलिसकर्मियों पर गाड़ी चढ़ाने की कोशिश की, जिस पर पुलिस ने गोली चलाई। हालांकि घटना का वीडियो सामने आने के बाद साफ हो गया कि पुलिस झूठ बोल रही है। इससे लोगों का गुस्सा भड़क गया।

बड़ी संख्या में लोग गिरफ्तार, कई पुलिसकर्मी घायल
गुस्साए लोगों ने पथराव आगजनी शुरू कर दी। कई वाहनों में आग लगा दी गई। नानतेरे शहर में प्रदर्शनकारियों ने आतिशबाजी की, जिससे जगह-जगह आग लग गई। यह हिंसा देश के अलग-अलग हिस्सों में फैल गई है। बसों में आग लगा दी गई है। फ्रांस के दक्षिणी शहर तोलाउस में पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच पथराव हुआ। पुलिस ने 31 लोगों को हिंसा के आरोप में गिरफ्तार किया है। हिंसा की घटनाओं में 24 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। फ्रांस में घटना को लेकर शुरू हुई राजनीति
पुलिसकर्मी द्वारा किशोर की गोली मारकर हत्या करने की निंदा हो रही है। कई सेलिब्रिटी ने घटना पर दुख जताया है। सरकार ने भी अपने बयान में सुरक्षाबलों की ही आलोचना की है। राष्ट्रपति  इमैनुएल मैक्रां ने कहा कि किशोर की हत्या अस्वीकार्य और अक्षम्य है। इस हत्याकांड को किसी भी तरह से न्यायोचित करार नहीं दिया जा सकता। बता दें कि फ्रांस में इस घटना से पुलिस नियमों में सुधार की मांग उठने लगी है। खासकर जातीय अल्पसंख्यकों से डील करने के मामले में पुलिस के व्यवहार की आलोचना शुरू हो गई है। बीते साल फ्रांस में पुलिस की कार्रवाई में 13 लोगों की मौत हुई थी।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Tweets by ukmirror_in

Recent Posts

  • आपदा प्रबंधन को लेकर सख्त निर्देश, मालन, सुखरौ और खोह नदी का विधानसभा अध्यक्ष ने लिया जायजा
  • प्रतापनगर विधानसभा में तेज हुई चुनावी सरगर्मियां, भाजपा से मजबूत दावेदार के रूप में उभर रहीं सोना सजवाण
  • देवप्रयाग–हिंडोलाखाल को मिली बड़ी स्वास्थ्य सौगात, 24 घंटे में हुआ फैसला
  • ऋषिकेश क्षेत्र में उस समय राजनीतिक हलचल तेज हो गई!
  • (no title)
Uk Mirror

Recent Comments

  1. Shubham on कनाडा में खालिस्तानी नेता हरदीप सिंह निज्जर की गोली मारकर हत्या
  2. Arun on 3 महीने बाद कोरोना के एक्टिव केसस में एक दीन में 63% 3000 के पार
  • July 2026
  • April 2026
  • March 2026
  • January 2026
  • December 2025
  • November 2025
  • March 2025
  • December 2024
  • November 2024
  • October 2024
  • September 2024
  • January 2024
  • December 2023
  • November 2023
  • October 2023
  • September 2023
  • August 2023
  • July 2023
  • June 2023
  • May 2023
  • March 2023
  • February 2023
  • January 2023
  • December 2022
  • Blog
  • Uncategorized
  • अंतराष्ट्रीय
  • अन्य
  • अपराध
  • क्रिकेट
  • खेल
  • चुनाब
  • दुर्घटना
  • फूटबांल
  • मनोरंजन
  • राजनैतिक
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विज्ञान
  • व्यापार
  • शहर
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
« Jul    
  • आपदा प्रबंधन को लेकर सख्त निर्देश, मालन, सुखरौ और खोह नदी का विधानसभा अध्यक्ष ने लिया जायजा
  • प्रतापनगर विधानसभा में तेज हुई चुनावी सरगर्मियां, भाजपा से मजबूत दावेदार के रूप में उभर रहीं सोना सजवाण
  • देवप्रयाग–हिंडोलाखाल को मिली बड़ी स्वास्थ्य सौगात, 24 घंटे में हुआ फैसला
  • ऋषिकेश क्षेत्र में उस समय राजनीतिक हलचल तेज हो गई!
  • (no title)
    ©2026 ukmirror.in | Built using WordPress and Responsive Blogily theme by Superb