Skip to content
ukmirror.in

ukmirror.in

top 5 news portal in rishikesh | rishikesh | uttrakhand

Menu
  • होम
  • शहर
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • अंतराष्ट्रीय
  • राजनैतिक
    • चुनाब
  • मनोरंजन
  • खेल
    • क्रिकेट
    • फूटबांल
  • अपराध
  • दुर्घटना
  • अन्य
    • विज्ञान
    • व्यापार
Menu

World Cup India : आज विश्व कप के लिए होगा टीम इंडिया का एलान

Posted on September 5, 2023 by ukmirror

World Cup India : आज विश्व कप के लिए होगा टीम इंडिया का एलान

World Cup Squad India 2023 Live Update : विश्व कप 2023 के लिए भारतीय क्रिकेट टीम का एलान मंगलवार (पांच सितंबर) को होगा। टीम चयन से जुड़ी सारी जानकारी हम आपको यहां दे रहे हैं। भारत में पांच अक्तूबर से 19 नवंबर तक यह टूर्नामेंट खेला जाएगा। टीम इंडिया अपना पहला मुकाबला चेन्नई में आठ अक्तूबर को ऑस्ट्रेलिया से खेलेगी।

World Cup India Squad Live: एशिया कप टीम के ये खिलाड़ी हो सकते हैं बाहर

एशिया कप के शुरुआती दो मैचों में नहीं खेल पाने वाले केएल राहुल का विश्व कप के लिए चुना जाना तय है। बीसीसीआई की मेडिकल टीम ने उन्हें हरी झंडी दे दी है। एशिया कप के लिए चुने गए विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन, तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा और युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा को निराशा हाथ लग सकती है। तीनों को विश्व कप टीम में नहीं रखे जाने की संभावना है।

World Cup India Squad Live: टीम चयन पर क्या बोले रोहित शर्मा?

एशिया कप में सोमवार रात नेपाल के खिलाफ मैच के बाद रोहित शर्मा से विश्व कप की टीम को लेकर सवाल पूछे गए। कमेंटेटर संजय मांजरेकर ने टीम को लेकर पूछा तो भारतीय कप्तान ने कहा, ”जब हम एशिया कप के लिए खेलने आए थे तब हमें पता था कि विश्व कप के लिए 15 सदस्यीय टीम में कौन-कौन होगा। हमें यह पता था कि एशिया कप के दो मैचों से सब कुछ साफ नहीं हो जाएगा क्योंकि टीम चयन से पहले हमें दो मैच ही खेलने थे।”

World Cup India Squad Live: 27 सितंबर तक टीम में किए जा सकते हैं बदलाव

आईसीसी के नियम के अनुसार विश्व कप में शामिल सभी देशों को अपनी शुरुआती टीम का एलान पांच सितंबर तक करना है। 27 सितंबर तक टीम में बदलाव किए जा सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एशिया कप 2023 में भारत-पाकिस्तान मैच के बाद कप्तान रोहित शर्मा, कोच राहुल द्रविड़ और मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर के बीच बैठक हुई थी। इसी बैठक में टीम तय हो गई थी। अब टीम में चुने गए खिलाड़ियों के नाम का आधिकारिक एलान होगा।

World Cup India Squad Live: कितने बजे होगी टीम की घोषणा?

दोपहर 1:30 बजे टीम का एलान हो सकता है। एशिया कप के लिए जब टीम चुनी गई थी तब कप्तान रोहित शर्मा प्रेस कॉन्फ्रेंस में मौजूद थे। इस बार वह होंगे या नहीं, स्पष्ट नहीं है। बीसीसीआई के पदाधिकारी टीम का एलान करेंगे। मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर इस दौरान नजर आ सकते हैं।

World Cup India Squad Live: आज विश्व कप के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, संजू सैमसन का टूट सकता है सपना

नमस्कार, अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। विश्व कप 2023 के लिए भारतीय क्रिकेट टीम का एलान मंगलवार (पांच सितंबर) को होगा। रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के चयनकर्ता 15 सदस्यीय टीम का चयन करेंगे। टीम चयन से जुड़ी सारी जानकारी हम आपको यहां दे रहे हैं। भारत में पांच अक्तूबर से 19 नवंबर तक यह टूर्नामेंट खेला जाएगा। टीम इंडिया अपना पहला मुकाबला चेन्नई में आठ अक्तूबर को ऑस्ट्रेलिया से खेलेगी।

 

Continue Reading

Previous Post:
World Cup 2023: Australia ने Netherlands को बुरी तरह हराया

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Tweets by ukmirror_in

Recent Posts

  • देवप्रयाग–हिंडोलाखाल को मिली बड़ी स्वास्थ्य सौगात, 24 घंटे में हुआ फैसला
  • ऋषिकेश क्षेत्र में उस समय राजनीतिक हलचल तेज हो गई!
  • (no title)
  • अनीता खरोला के प्रयास रंग लाए, श्यामपुर में मजबूत हुई निगरानी व्यवस्था..
  • (no title)
Uk Mirror

Recent Comments

  1. Shubham on कनाडा में खालिस्तानी नेता हरदीप सिंह निज्जर की गोली मारकर हत्या
  2. Arun on 3 महीने बाद कोरोना के एक्टिव केसस में एक दीन में 63% 3000 के पार
  • April 2026
  • March 2026
  • January 2026
  • December 2025
  • November 2025
  • March 2025
  • December 2024
  • November 2024
  • October 2024
  • September 2024
  • January 2024
  • December 2023
  • November 2023
  • October 2023
  • September 2023
  • August 2023
  • July 2023
  • June 2023
  • May 2023
  • March 2023
  • February 2023
  • January 2023
  • December 2022
  • Blog
  • Uncategorized
  • अंतराष्ट्रीय
  • अन्य
  • अपराध
  • क्रिकेट
  • खेल
  • चुनाब
  • दुर्घटना
  • फूटबांल
  • मनोरंजन
  • राजनैतिक
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विज्ञान
  • व्यापार
  • शहर
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
« Apr    
  • देवप्रयाग–हिंडोलाखाल को मिली बड़ी स्वास्थ्य सौगात, 24 घंटे में हुआ फैसला
  • ऋषिकेश क्षेत्र में उस समय राजनीतिक हलचल तेज हो गई!
  • (no title)
  • अनीता खरोला के प्रयास रंग लाए, श्यामपुर में मजबूत हुई निगरानी व्यवस्था..
  • (no title)
    ©2026 ukmirror.in | Built using WordPress and Responsive Blogily theme by Superb