Skip to content
ukmirror.in

ukmirror.in

news agency | rishikesh | uttrakhand

Menu
  • होम
  • शहर
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • अंतराष्ट्रीय
  • राजनैतिक
    • चुनाब
  • मनोरंजन
  • खेल
    • क्रिकेट
    • फूटबांल
  • अपराध
  • दुर्घटना
  • अन्य
    • विज्ञान
    • व्यापार
Menu

विश्व कप में भारत ने इंग्लैंड को 100 रन से हराया

Posted on October 30, 2023 by ukmirror

IND vs ENG Highlights: विश्व कप में भारत ने इंग्लैंड को 100 रन से हराया

IND Vs ENG ODI World Cup 2023 Today Cricket Score:

वनडे विश्व कप के 29वें मैच में भारत ने गत विजेता इंग्लैंड को 100 रन से हरा दिया। लखनऊ के इकाना स्टेडियम में इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। भारत ने 50 ओवर में नौ विकेट पर 229 रन बनाए। जवाब में इंग्लैंड की 34.5 ओवर में 129 रन पर सिमट गई। टीम इंडिया ने टूर्नामेंट में लगातार छठी जीत हासिल की। वहीं, इंग्लैंड की छह मैचों में यह पांचवीं हार है। भारतीय टीम अब सेमीफाइनल में में जगह बनाने के करीब पहुंच गई है। वहीं, इंग्लैंड की टीम टूर्नामेंट से बाहर होने के कगार पर आ गई है।

IND vs ENG Live: बुमराह ने इंग्लैंड की पारी को समेटा

जसप्रीत बुमराह ने 35वें ओवर की पांचवीं गेंद पर मार्क वुड को क्लीन बोल्ड करके इंग्लैंड की पारी को समेट दिया। वुड ने एक ही गेंद का सामना किया और वह खाता नहीं खोल पाए। डेविड विली दूसरे छोर पर 16 रन बनाकर नाबाद रहे। वुड के आउट होते ही टीम इंडिया ने मैच को अपने नाम कर लिया। उसने इंग्लैंड को 100 रन से हरा दिया। इस जीत के साथ ही भारत के अब छह मैच में 12 अंक हो गए हैं और वह सेमीफाइनल में पहुंचने के करीब है। दूसरी ओर, इंग्लैंड को छह मैचों में पांचवीं हार मिली है और उसके सिर्फ दो अंक हैं।

भारत की इंग्लैंड पर विश्व कप में 20 साल में यह पहली जीत है। उसे पिछली जीत 2003 में मिली थी। उसके बाद 2011 में दोनों टीमों के बीच मुकाबला टाई रहा था। वहीं, 2019 में टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा था।

भारतीय गेंदबाजों ने बरपाया कहर

लखनऊ के इकाना स्टेडियम में इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। भारत ने 50 ओवर में नौ विकेट पर 229 रन बनाए। जवाब में इंग्लैंड की 34.5 ओवर में 129 रन पर सिमट गई। भारत के गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया और इंग्लैंड के बल्लेबाजों को टिकने नहीं दिया। न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच विकेट लेने वाले मोहम्मद शमी ने इस मुकाबले में भी घातक गेंदबाजी की और चार विकेट अपने नाम किए। अनुभवी जसप्रीत बुमराह ने तीन विकेट चटकाए। कुलदीप यादव को दो और रवींद्र जडेजा को एक सफलता मिली।

इंग्लैंड के तीन बल्लेबाज खाता नहीं खोल पाए
भारतीय गेंदबाजों ने लगातार विकेट चटकाए और इंग्लैंड को दबाव में बनाए रखा। जो रूट और बेन स्टोक्स जैसे दिग्गजों के अलावा मार्क वुड भी खाता नहीं खोल पाए। इंग्लैंड के लिए लियाम लिविंगस्टोन ही इकलौते ऐसे बल्लेबाज रहे जिन्होंने 20 रन का आंकड़ा पार किया। उन्होंने सबसे ज्यादा 27 रन बनाए। डेविड मलान ने 16, डेविड विली ने नाबाद 16, मोईन अली ने 15, जॉनी बेयरस्टो ने 14, आदिल रशीद ने 13, जोस बटलर और क्रिस वोक्स ने 10-10 रन बनाए।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Tweets by ukmirror_in

Recent Posts

  • BHIM 3.0 लॉन्च: डिजिटल पेमेंट में नया कदम, जानें खास फीचर्स और फायदे…!
  • कैसे AI बदल रहा है हमारी ज़िंदगी ? कैसा होगा भविष्य
  • पीएम जन औषधि योजना से अब मिल रहा है लाखों कमाने का मौका, जानिए कैसे ?
  • उत्तराखंड देश की पहली योग नीति लागू करने जा रहा है: स्वास्थ्य के क्षेत्र में एक नई क्रांति की शुरुआत
  • अक्षय कुमार ने रिवील किया ‘भूत बंगला’ मूवी पोस्टर: क्या है फिल्म का नया ट्विस्ट?
Uk Mirror

Recent Comments

  1. Shubham on कनाडा में खालिस्तानी नेता हरदीप सिंह निज्जर की गोली मारकर हत्या
  2. Arun on 3 महीने बाद कोरोना के एक्टिव केसस में एक दीन में 63% 3000 के पार
  • March 2025
  • December 2024
  • November 2024
  • October 2024
  • September 2024
  • January 2024
  • December 2023
  • November 2023
  • October 2023
  • September 2023
  • August 2023
  • July 2023
  • June 2023
  • May 2023
  • March 2023
  • February 2023
  • January 2023
  • December 2022
  • Uncategorized
  • अंतराष्ट्रीय
  • अन्य
  • अपराध
  • क्रिकेट
  • खेल
  • चुनाब
  • दुर्घटना
  • फूटबांल
  • मनोरंजन
  • राजनैतिक
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विज्ञान
  • व्यापार
  • शहर
July 2025
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031  
« Mar    
  • BHIM 3.0 लॉन्च: डिजिटल पेमेंट में नया कदम, जानें खास फीचर्स और फायदे…!
  • कैसे AI बदल रहा है हमारी ज़िंदगी ? कैसा होगा भविष्य
  • पीएम जन औषधि योजना से अब मिल रहा है लाखों कमाने का मौका, जानिए कैसे ?
  • उत्तराखंड देश की पहली योग नीति लागू करने जा रहा है: स्वास्थ्य के क्षेत्र में एक नई क्रांति की शुरुआत
  • अक्षय कुमार ने रिवील किया ‘भूत बंगला’ मूवी पोस्टर: क्या है फिल्म का नया ट्विस्ट?
    ©2025 ukmirror.in | Built using WordPress and Responsive Blogily theme by Superb