Skip to content
ukmirror.in

ukmirror.in

top 5 news portal in rishikesh | rishikesh | uttrakhand

Menu
  • होम
  • शहर
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • अंतराष्ट्रीय
  • राजनैतिक
    • चुनाब
  • मनोरंजन
  • खेल
    • क्रिकेट
    • फूटबांल
  • अपराध
  • दुर्घटना
  • अन्य
    • विज्ञान
    • व्यापार
Menu

Cyclone Biparjoy LIVE: गुजरात के तटीय इलाकों के लिए मुसीबत बना बिपरजॉय

Posted on June 14, 2023 by ukmirror

Cyclone Biparjoy LIVE: गुजरात के तटीय इलाकों के लिए मुसीबत बना बिपरजॉय

Cyclone Update Live: चक्रवातीय तूफान बिपरजॉय अभी से अपना असर दिखा रहा है। मुंबई से लेकर केरल के तट तक समंदर में तूफानी लहरें उठ रही हैं। बता दें, अरब सागर में इस साल उठे चक्रवात को ‘बिपरजॉय’ का नाम दिया गया है।

नाव से पहुंचाए जा रहे जरूरी सामान

गुजरात के सियालबेट के ग्रामीणों तक जरूरी सामानों को नावों से पहुंचाया जा रहा है। इसकी एक वीडियो भी सामने आई है।

समुद्र में उठ रहीं ऊंची लहरें

तूफानी चक्रवात ‘बिपरजॉय’ के कारण गुजरात के द्वारिका के पास समुद्र में ऊंची लहरें देखने को मिली हैं। मौसम विभाग के अनुसार, गुजरात के कई जिलों में बाढ़ आने की संभावना है।

गुजरात की सीएम की अपील- घर के अंदर ही रहें

गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने कहा कि प्रधानमंत्री और गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन में राज्य सरकार ने इस प्राकृतिक आपदा (बिपरजॉय) से निपटने के लिए पर्याप्त उपाय किए हैं। आपदा प्रबंधन के सभी इंतजाम पूरे कर लिए गए हैं। बचाव, राहत और पुनर्वास व्यवस्था सुनिश्चित की है। उन्होंने सभी से अपील की कि समय-समय पर राज्य सरकार और जिला प्रशासन द्वारा दिए गए दिशा-निर्देशों का पालन करें और घर के अंदर रहें। यदि आवश्यक हो अगर किसी को स्थानांतरित करना है, तो प्रशासन के साथ सहयोग करें।

4 हजार परिवारों का स्थानांतरित

गुजरात के गृह मंत्री हर्ष सांघवी ने बताया कि बिपरजॉय के मद्देनजर द्वारका जिला प्रशासन ने समंदर के तट पर बसे 38 और आस-पास के 44 गांव के निचले इलाकों पर रहने वाले 4 हजार परिवारों को स्थानांतरित किया है। 138 महिलाओं की 20 तारीख से पहले डिलीवरी होनी है उन्हें उनके परिजन के साथ अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पहले ही दिखने लगा मुंबई में तूफान का असर

तूफान का असर मुंबई में पहले ही दिखने लगा है। यहां सप्ताहांत में तेज हवाएं चलीं। मुंबई में तेज हवाओं ने धूल कणों के कारण हवा की गुणवत्ता और दृश्यता को भी प्रभावित किया। चक्रवात के कारण यहां ज्वार की ऊंची-ऊंची लहरें देखी जा रही हैं। इस बीच, खराब मौसम के कारण कई उड़ानें विलंबित या रद्द हो गईं हैं।

आईएमडी के अनुसार, रत्नागिरी, रायगढ़, ठाणे, पालघर और कोल्हापुर जिलों में अगले तीन-चार दिन के दौरान अलग-अलग स्थानों पर गरज के साथ बिजली कड़कने और हल्की से मध्यम बारिश के साथ 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान है। 15 जून तक मुंबई के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश भी हो सकती है।

4,509 किसानों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया

अधिकारियों ने संवेदनशील क्षेत्रों से निकासी भी शुरू कर दी है। देवभूमि द्वारका के जिला कलेक्टर अशोक शर्मा के मुताबिक, झोपड़ियों और कच्चे घरों में रहने वाले लोगों को निकालना शुरू कर दिया गया है। वहीं, कच्छ जिले में 4,509 किसानों और 2,221 नागरिकों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया है।

देवभूमि द्वारका जिले में 15 जून तक स्कूल बंद

चक्रवात के खतरे को देखते हुए देवभूमि द्वारका जिले में 15 जून तक स्कूल बंद रहेंगे। देवभूमि द्वारका के कच्छ और शिवराजपुर के मांडवी बीच को लोगों के लिए बंद कर दिया गया है। साथ ही ओखा बेयत द्वारका की नाव यात्रा पर भी रोक लगा दी गई है। वहीं, मछुआरों को 15 जून तक तट पर जाने को लेकर सतर्क कर दिया है।

भारी बारिश की आशंका

मौसम विभाग की चेतावनी के बाद कच्छ, जामनगर, मोरबी, गिर सोमनाथ, पोरबंदर और देवभूमि द्वारका जिलों को अलर्ट पर रखा गया है। इन जिलों में 13-15 जून के दौरान भारी बारिश और बहुत तेज हवा की गति वाले चक्रवात से प्रभावित होने की आशंका है, जो 150 किमी प्रति घंटे तक जा सकती है।

पश्चिम रेलवे ने 67 ट्रेनों को किया रद्द

बिपरजॉय अरब सागर में केंद्रित है। तूफान बेहद गंभीर चक्रवात से कमजोर होकर मंगलवार को बहुत गंभीर चक्रवात बन गया है, लेकिन यह गुजरात के सौराष्ट्र-कच्छ तट पर बना रहा। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक यह 15 जून की दोपहर तक कच्छ के तट को पार करेगा, जिसकी रफ्तार 125-135 किमी प्रति घंटा तक हो सकती है।

एहतियात के तौर पर पश्चिम रेलवे ने 67 ट्रेनों को रद्द कर दिया है और 43 अन्य को आंशिक रूप से रद्द किया गया है। चक्रवात की तीव्रता कम होने के बावजूद, आईएमडी ने सौराष्ट्र-कच्छ तट के लिए अपने ऑरेंज अलर्ट को जारी रखा, क्योंकि बिपरजॉय की वजह से भारी बारिश और तेज हवाएं चलने की आशंका है। इस बीच, केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया स्थिति की निगरानी के लिए कच्छ के जिला मुख्यालय भुज का दौरा करेंगे।

कराची के बीच भूस्खलन की आशंका

बिपरजॉय के कारण 15 जून को गुजरात के कच्छ और पाकिस्तान के कराची के बीच भूस्खलन की आशंका है। इस बीच, गुजरात और महाराष्ट्र को हाई अलर्ट में रखा गया है। एनडीआरएफ के साथ-साथ तीनों सेनाएं भी अलर्ट मोड पर हैं।

गुजरात में आ सकती है तबाही

विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि बेहद खतरनाक चक्रवात बिपरजॉय अपनी गति को फिर पकड़ सकता है। इसके कारण गुजरात में तबाही आ सकती है। गौरतलब है, चक्रवात ने हाल ही में भीषण रूप ले लिया था, लेकिन बाद में ये अपने बेहद खतरनाक चक्रवात के रूप में लौट आया था। हालांकि, मौसम विभाग का कहना है कि ये फिर से अपनी गति को पकड़ सकता है।

मुंबई से लेकर केरल के तट तक समंदर में तूफानी लहरें

चक्रवातीय तूफान बिपरजॉय अभी से अपना असर दिखा रहा है। मुंबई से लेकर केरल के तट तक समंदर में तूफानी लहरें उठ रही हैं। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि आज यह उत्तर की ओर और फिर सौराष्ट्र-कच्छ तट की ओर बढ़ेगा, जिसे यह 15 जून को दोपहर तक पार कर जाएगा।

 

Continue Reading

Next Post:
चक्रवात ‘बिपरजॉय’ बना और भी खतरनाक, राज्यों को अलर्ट जारी, भारी बारिश की संभावना
Previous Post:
गुजरात के तट के करीब पहुंचा बिपरजॉय, तेज बारिश शुरू

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Tweets by ukmirror_in

Recent Posts

  • देवप्रयाग–हिंडोलाखाल को मिली बड़ी स्वास्थ्य सौगात, 24 घंटे में हुआ फैसला
  • ऋषिकेश क्षेत्र में उस समय राजनीतिक हलचल तेज हो गई!
  • (no title)
  • अनीता खरोला के प्रयास रंग लाए, श्यामपुर में मजबूत हुई निगरानी व्यवस्था..
  • (no title)
Uk Mirror

Recent Comments

  1. Shubham on कनाडा में खालिस्तानी नेता हरदीप सिंह निज्जर की गोली मारकर हत्या
  2. Arun on 3 महीने बाद कोरोना के एक्टिव केसस में एक दीन में 63% 3000 के पार
  • April 2026
  • March 2026
  • January 2026
  • December 2025
  • November 2025
  • March 2025
  • December 2024
  • November 2024
  • October 2024
  • September 2024
  • January 2024
  • December 2023
  • November 2023
  • October 2023
  • September 2023
  • August 2023
  • July 2023
  • June 2023
  • May 2023
  • March 2023
  • February 2023
  • January 2023
  • December 2022
  • Blog
  • Uncategorized
  • अंतराष्ट्रीय
  • अन्य
  • अपराध
  • क्रिकेट
  • खेल
  • चुनाब
  • दुर्घटना
  • फूटबांल
  • मनोरंजन
  • राजनैतिक
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विज्ञान
  • व्यापार
  • शहर
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
« Apr    
  • देवप्रयाग–हिंडोलाखाल को मिली बड़ी स्वास्थ्य सौगात, 24 घंटे में हुआ फैसला
  • ऋषिकेश क्षेत्र में उस समय राजनीतिक हलचल तेज हो गई!
  • (no title)
  • अनीता खरोला के प्रयास रंग लाए, श्यामपुर में मजबूत हुई निगरानी व्यवस्था..
  • (no title)
    ©2026 ukmirror.in | Built using WordPress and Responsive Blogily theme by Superb