Skip to content
ukmirror.in

ukmirror.in

top 5 news portal in rishikesh | rishikesh | uttrakhand

Menu
  • होम
  • शहर
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • अंतराष्ट्रीय
  • राजनैतिक
    • चुनाब
  • मनोरंजन
  • खेल
    • क्रिकेट
    • फूटबांल
  • अपराध
  • दुर्घटना
  • अन्य
    • विज्ञान
    • व्यापार
Menu

दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर प्रदेश में आज बारिश के आसार , मौसम विभाग का अलर्ट, पढ़ें रिपोर्ट

Posted on June 6, 2023 by Roshan Jha

दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर प्रदेश में आज बारिश के आसार , मौसम विभाग का अलर्ट, पढ़ें रिपोर्ट

दिल्ली एनसीआर समेत उत्तर प्रदेश में बारिश को लेकर मौसम विभाग ने पूर्वानुमान बताया है। थोड़ी देर में उत्तर प्रदेश के कासगंज, गंजडुंडवारा, एटा और मैनपुरी इलाके में बारिश और बूंदाबांदी होगी। मानसून
25 जून तक पहुंचने की संभावना है। आषाढ़ का महीना शुरू हो चुका है। ऐसी गर्मी में मौसम की आंख मिचौली जारी है। गर्मी, धूप और बारिश की वजह से मौसम लगातार बदल रहा है। मौसम विभाग ने 
दिल्ली और उत्तर प्रदेश को लेकर मौसम की जानकारी दी है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, मंगलवार को उत्तर प्रदेश के कासगंज, गंजडुंडवारा, एटा और मैनपुरी के इलाकों में बारिश और बूंदाबांदी
की संभावना जताई है।
दिल्ली एनसीआर का मौसम
दिल्ली-एनसीआर में बीती रात बारिश हुई। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले पांच दिन में तापमान 40 डिग्री पार हो जाएगा। मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि नौ से 11 जून तक आसमान में बादल छाए रहेंगे। इस दौरान 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चलेगी। दिल्ली एनसीआर के लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार को अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 37.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 24.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिल्ली के पीतमपुरा और स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में तापमान 40 डिग्री पहुंच गया।
वहीं नजफगढ़ में 39.7, नरेला में 39.5, पूसा में तापमान 39.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। एनसीआर में सर्वाधिक तापमान फरीदाबाद में 40.2 डिग्री सेल्सियस रहा। गुडगांव में 38.3, नोएडा में 38.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।मौसम विभाग का कहना है कि अब धीरे-धीरे गर्मी बढ़ेगी। इस सप्ताह के अंत तक पारा 41 डिग्री सेल्सियस को पार कर जाएगा। विभाग ने मंगलवार को अधिकतम तापमान 35 डिग्री रहने का अनुमान जताया है।
उत्तर प्रदेश का मौसम
सोमवार की सुबह से दोपहर तक तीखी धूप से परेशान राजधानी के लोगों को शाम को चली तेज झोंकेदार हवा ने गर्मी से राहत दी। हालांकि हवा के बाद चली आंधी शहर में कई नुकसान भी कर गई। मौसम विभाग ने मंगलवार को बूंदाबांदी के बावजूद तापमान बढ़ने के आसार जताए हैं। वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक, उत्तरी पाकिस्तान में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता और उत्तर पूर्व राजस्थान और आसपास चक्रवातीय परिसंचरण के कारण मौसम में बदलाव हुआ है। इस दौरान दिन का तापमान में 1.3 डिग्री की कमी आई पारा 38.7 डिग्री और रात का पारा 26.4 डिग्री दर्ज हुआ।

हरियाणा का मौसम

हरियाणा में आने वाले दिनों में भीषण गर्मी की संभावना है। तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है। अगले दो दिनों तक बूंदाबांदी की संभावना है। मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने जानकारी देते हुए कहा कि सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ से आगे निकलने के साथ ही फिर से हवाओं की दिशा बदल जाने से तापमान में बढ़ोतरी दर्ज होगी।

कब पहुंचेगा उत्तर भारत में मानसून

आईएमडी के अनुसार, चार जून को मानसून केरल पहुंच जाएगा है। अब यहां दो से चार दिन मानसून को पहुंचने में लगेंगे। सोमवार को जानकारी देते हुए कहा कि अरब सागर में एक कम दबाव का क्षेत्र बन गया है, जो अब उत्तर दिशा में बढ़ रहा है। इसका गंभीर असर मानसून के केरल के तट की ओर बढ़ने पर होगा। इसके बाद 10 जून को महाराष्ट्र तक पहुंचेगा। गुजरात में 20 जून और अन्य इलाकों में 25 जून तक मानसून के पहुंचने की संभावना है। दिल्ली और उत्तर प्रदेश समेत उत्तर भारत में 25 जून तक पहुंच जाएगा।

 

 

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Tweets by ukmirror_in

Recent Posts

  • आपदा प्रबंधन को लेकर सख्त निर्देश, मालन, सुखरौ और खोह नदी का विधानसभा अध्यक्ष ने लिया जायजा
  • प्रतापनगर विधानसभा में तेज हुई चुनावी सरगर्मियां, भाजपा से मजबूत दावेदार के रूप में उभर रहीं सोना सजवाण
  • देवप्रयाग–हिंडोलाखाल को मिली बड़ी स्वास्थ्य सौगात, 24 घंटे में हुआ फैसला
  • ऋषिकेश क्षेत्र में उस समय राजनीतिक हलचल तेज हो गई!
  • (no title)
Uk Mirror

Recent Comments

  1. Shubham on कनाडा में खालिस्तानी नेता हरदीप सिंह निज्जर की गोली मारकर हत्या
  2. Arun on 3 महीने बाद कोरोना के एक्टिव केसस में एक दीन में 63% 3000 के पार
  • July 2026
  • April 2026
  • March 2026
  • January 2026
  • December 2025
  • November 2025
  • March 2025
  • December 2024
  • November 2024
  • October 2024
  • September 2024
  • January 2024
  • December 2023
  • November 2023
  • October 2023
  • September 2023
  • August 2023
  • July 2023
  • June 2023
  • May 2023
  • March 2023
  • February 2023
  • January 2023
  • December 2022
  • Blog
  • Uncategorized
  • अंतराष्ट्रीय
  • अन्य
  • अपराध
  • क्रिकेट
  • खेल
  • चुनाब
  • दुर्घटना
  • फूटबांल
  • मनोरंजन
  • राजनैतिक
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विज्ञान
  • व्यापार
  • शहर
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
« Jul    
  • आपदा प्रबंधन को लेकर सख्त निर्देश, मालन, सुखरौ और खोह नदी का विधानसभा अध्यक्ष ने लिया जायजा
  • प्रतापनगर विधानसभा में तेज हुई चुनावी सरगर्मियां, भाजपा से मजबूत दावेदार के रूप में उभर रहीं सोना सजवाण
  • देवप्रयाग–हिंडोलाखाल को मिली बड़ी स्वास्थ्य सौगात, 24 घंटे में हुआ फैसला
  • ऋषिकेश क्षेत्र में उस समय राजनीतिक हलचल तेज हो गई!
  • (no title)
    ©2026 ukmirror.in | Built using WordPress and Responsive Blogily theme by Superb