Skip to content
ukmirror.in

ukmirror.in

top 5 news portal in rishikesh | rishikesh | uttrakhand

Menu
  • होम
  • शहर
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • अंतराष्ट्रीय
  • राजनैतिक
    • चुनाब
  • मनोरंजन
  • खेल
    • क्रिकेट
    • फूटबांल
  • अपराध
  • दुर्घटना
  • अन्य
    • विज्ञान
    • व्यापार
Menu

आखिर क्या है ये H3N2 वायरस

Posted on March 10, 2023 by ukmirror

आखिर क्या है ये H3N2 वायरस

कोरोना के मामलों में अचानक वृद्धि के साथ-साथ H3N2 इन्फ्लुएंजा वायरस के मामले भी बढ़े हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सोमवार को देश के बड़े हॉस्पिटल के टॉप हेल्थ एक्सपर्ट्स के साथ H3N2 इन्फ्लूएंजा के बढ़ते मामलों पर चर्चा करने के लिए एक बैठक की। इसमें इन्फ्लूएंजा के बढ़ते मामलों पर चर्चा की गई।

दिल्ली के राम मनोहर लोहिया हॉस्पिटल के मेडिकल डायरेक्टर डॉ अजय शुक्ला ने बताया कि सभी वायरल बुखारों में लगभग समान लक्षण होते हैं। आपकी नाक बह सकती है, आपको हल्की खांसी हो सकती है, आपको बुखार हो सकता है, शरीर में और सिर दर्द हो सकता है।

शुरुआत में यह अंतर करना बहुत मुश्किल है कि आपको कौन सा वायरल इंफेक्शन है। ICMR ने हाल में अपनी स्टडी में पाया कि वर्तमान में लोगों में इंफेक्शन हो रहा है वो बड़े पैमाने पर H3N2 इन्फ्लुएंजा वायरस का है, कोरोना का नहीं है। उन्होंने बताया कि H3N2 वायरस अभी हवा में मौजूद है, लेकिन ये कोरोना वैरिएंट नहीं है।

डॉक्टरों का कहना है कि भारत में इन्फ्लूएंजा के मामले जिस तेजी से बढ़े हैं उससे लगता है कि यह दौर लंबे समय तक चलेगा। इसके लक्षण जैसे खांसी और खराश तीन हफ्ते तक रह सकते हैं। वहीं आमतौर पर मौसमी बुखार और खांसी करीब पांच से सात दिन तक रहता है।

डॉक्टर चंद्रकांत लहारिया कहते हैं कि पिछले दो साल से लोग घरों से बाहर नहीं निकले हैं। ऐसे में एक्स्पोजर नहीं हुआ है। अब लोग बाहर आ जा रहे हैं इसलिए इन्फ्लूएंजा के मामले बढ़ रहे हैं। फ्लू वायरस चेंज होता रहता है। इस सीजन में फ्लू होना सामान्य है।

कोरोना वायरस भी अभी तक कहीं गया नहीं है। बस कोरोना संक्रमण अब गंभीर नहीं हो रहा है। कोरोना के बढ़े हुए मामले इसलिए दिख रहे हैं कि क्योंकि बेस लाइन बहुत कम है। दूसरा यह कि फ्लू वायरस बढ़ने से टेस्टिंग बढ़ी है।

कोरोना होना अभी खतरनाक नहीं है, लेकिन बीमारी की गंभीरता में बदलाव होता है तब यह खतरनाक होगा। वहीं इन्फ्लूएंजा के मामले में बीमारी की गंभीरता में बदलाव हो रहा है इसलिए यह खतरनाक है। कोरोना और इन्फ्लूएंजा के लक्षण मिलते-जुलते हैं। हालांकि, केस बढ़ने का एक दूसरे से संबंध नहीं है।

एम्स के पूर्व डायरेक्टर डॉक्टर रणदीप गुलेरिया का कहना है कि यह इन्फ्लूएंजा वायरस ड्रॉपलेट्स के जरिए कोविड की तरह ही फैलता है। केवल उन लोगों को सावधान रहने की जरूरत है, जिन्हें पहले से ये बीमारी है।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Tweets by ukmirror_in

Recent Posts

  • देवप्रयाग–हिंडोलाखाल को मिली बड़ी स्वास्थ्य सौगात, 24 घंटे में हुआ फैसला
  • ऋषिकेश क्षेत्र में उस समय राजनीतिक हलचल तेज हो गई!
  • (no title)
  • अनीता खरोला के प्रयास रंग लाए, श्यामपुर में मजबूत हुई निगरानी व्यवस्था..
  • (no title)
Uk Mirror

Recent Comments

  1. Shubham on कनाडा में खालिस्तानी नेता हरदीप सिंह निज्जर की गोली मारकर हत्या
  2. Arun on 3 महीने बाद कोरोना के एक्टिव केसस में एक दीन में 63% 3000 के पार
  • April 2026
  • March 2026
  • January 2026
  • December 2025
  • November 2025
  • March 2025
  • December 2024
  • November 2024
  • October 2024
  • September 2024
  • January 2024
  • December 2023
  • November 2023
  • October 2023
  • September 2023
  • August 2023
  • July 2023
  • June 2023
  • May 2023
  • March 2023
  • February 2023
  • January 2023
  • December 2022
  • Blog
  • Uncategorized
  • अंतराष्ट्रीय
  • अन्य
  • अपराध
  • क्रिकेट
  • खेल
  • चुनाब
  • दुर्घटना
  • फूटबांल
  • मनोरंजन
  • राजनैतिक
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विज्ञान
  • व्यापार
  • शहर
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
« Apr    
  • देवप्रयाग–हिंडोलाखाल को मिली बड़ी स्वास्थ्य सौगात, 24 घंटे में हुआ फैसला
  • ऋषिकेश क्षेत्र में उस समय राजनीतिक हलचल तेज हो गई!
  • (no title)
  • अनीता खरोला के प्रयास रंग लाए, श्यामपुर में मजबूत हुई निगरानी व्यवस्था..
  • (no title)
    ©2026 ukmirror.in | Built using WordPress and Responsive Blogily theme by Superb