Skip to content
ukmirror.in

ukmirror.in

top 5 news portal in rishikesh | rishikesh | uttrakhand

Menu
  • होम
  • शहर
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • अंतराष्ट्रीय
  • राजनैतिक
    • चुनाब
  • मनोरंजन
  • खेल
    • क्रिकेट
    • फूटबांल
  • अपराध
  • दुर्घटना
  • अन्य
    • विज्ञान
    • व्यापार
Menu

“शिक्षक ही समाज की दिशा तय करते हैं” — विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूड़ी भूषण

Posted on November 15, 2025 by Editor

ए०पी०जे० अब्दुल कलाम विज्ञान महोत्सव 2025
एस०सी०ई०आर०टी० एवं समग्र शिक्षा अभियान के संयुक्त तत्वावधान में पौड़ी जिले का भव्य जनपद स्तरीय आयोजन

पी०एम० श्री राजकीय बालिका इण्टर कॉलेज, कोटद्वार में आज ए०पी०जे० अब्दुल कलाम विज्ञान महोत्सव 2025 का जनपद स्तरीय आयोजन अत्यंत उत्साह और गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ। एससीईआरटी एवं समग्र शिक्षा अभियान के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस महोत्सव का उद्देश्य छात्रों में विज्ञान के प्रति जिज्ञासा, नवाचार, रचनात्मकता एवं वैज्ञानिक सोच को प्रोत्साहित करना था।

कार्यक्रम का शुभारंभ

कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष एवं कोटद्वार विधायक श्रीमती ऋतु खण्डूड़ी भूषण, तथा कार्यक्रम संयोजक एवं मुख्य शिक्षा अधिकारी पौड़ी श्री नागेन्द्र बर्तवाल ने माँ सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन कर किया।

इस अवसर पर उपस्थित छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं अतिथियों को संबोधित करते हुए विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि—
“बच्चों में सही संस्कार, सकारात्मक सोच और जिम्मेदार नागरिकता का विकास करना शिक्षकों का सर्वोच्च कर्तव्य है। शिक्षक ही भविष्य के समाज की दिशा निर्धारित करते हैं।”

उन्होंने विज्ञान महोत्सव को युवा पीढ़ी की जिज्ञासा, प्रतिभा और नवाचार का उत्सव बताते हुए बाल वैज्ञानिकों के मॉडलों एवं प्रोजेक्ट्स को उज्ज्वल भारत की स्पष्ट झलक बताया। उन्होंने छात्रों को विज्ञान को केवल पाठ्यपुस्तकों तक सीमित न रखकर उसे जीवन दृष्टि में शामिल करने का संदेश दिया।

‘युक्तम’ समूह के शिक्षकों का सम्मान

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि द्वारा ‘युक्तम’ समूह के उन 34 शिक्षकों को सम्मानित किया गया, जो जनपद पौड़ी के माध्यमिक स्तर के छात्रों को निःशुल्क ऑनलाइन शिक्षा प्रदान कर रहे हैं। इस पहल को एक प्रेरणादायक नवाचार बताते हुए, उन्हें डिस्कवर उत्तराखण्ड 24 न्यूज के सहयोग से सम्मानित किया गया।

प्रतिभाग और आयोजन

इस भव्य विज्ञान महोत्सव में पौड़ी जनपद के 15 विकास खंडों से 400 से अधिक बाल वैज्ञानिक एवं उनके मार्गदर्शक शिक्षक-शिक्षिकाओं ने प्रतिभाग किया। जिला विज्ञान समन्वयक दौलत सिंह गुसांई ने कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की।
पीएमश्री विद्यालय की छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत की भावपूर्ण प्रस्तुति ने समारोह का शुभारंभ और भी आकर्षक बना दिया।

विशिष्ट जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित

इस अवसर पर उपस्थित रहे —
मण्डल अध्यक्ष विकासदीप मित्तल, समग्र शिक्षा पौड़ी के वित्त अधिकारी विद्याशरण, खण्ड शिक्षा अधिकारी दुगड्डा अमित कुमार चन्द, खण्ड शिक्षा अधिकारी द्वारीखाल डॉ. सुरेन्द्र सिंह,
बी०ई०एल० कोटद्वार के सहायक महाप्रबंधक अनिल गुप्ता, उप महाप्रबंधक राजेन्द्र अग्रवाल,
प्रधानाचार्य लखपत राज खुगशाल,
तथा शिक्षक उमाकान्त कुकरेती, मौ० असलम अंसारी, गिरीश खर्कवाल, नागेन्द्र चौहान, मनोज रावत, महेन्द्र सिंह राणा, पूनम पौधरी, सीतांशु खुगशाल, राजीव डबराल, आशु सतीजा, दीपक नेगी, हिमांशु केष्टवाल, अभय, अम्बेश पन्त, बिजेन्द्र बिष्ट, बिजेन्द्र तोमर, संजय रावत, जगमोहन गुसांई, सतेन्द्र रावत, भूपेन्द्र नेगी, मनमोहन चौहान, कपिल अग्रवाल, उमेश कुमार वर्मा, अंकित काम्बोज तथा सभी विकास खंड स्तरीय विज्ञान समन्वयक।

मंच संचालन

कार्यक्रम का संयोजित एवं प्रभावी मंच संचालन श्री पारितोष रावत, रश्मि रावत, परीक्षा भण्डारी और कविता बिष्ट रावत द्वारा किया गया।

https://ukmirror.in/wp-content/uploads/2025/11/WhatsApp-Video-2025-11-15-at-16.07.32.mp4

Continue Reading

Next Post:
निःशुल्क शिक्षा देने वाली दीदी की पाठशाला में बाल दिवस उत्सव, बच्चों के बीच पहुँचीं ऋतु खण्डूडी भूषण
Previous Post:
“संघर्ष, स्वाभिमान और राष्ट्रसेवा—बिरसा मुंडा जी के विचार आज भी प्रेरणास्रोत” — ऋतु खण्डूडी भूषण

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Tweets by ukmirror_in

Recent Posts

  • देवप्रयाग–हिंडोलाखाल को मिली बड़ी स्वास्थ्य सौगात, 24 घंटे में हुआ फैसला
  • ऋषिकेश क्षेत्र में उस समय राजनीतिक हलचल तेज हो गई!
  • (no title)
  • अनीता खरोला के प्रयास रंग लाए, श्यामपुर में मजबूत हुई निगरानी व्यवस्था..
  • (no title)
Uk Mirror

Recent Comments

  1. Shubham on कनाडा में खालिस्तानी नेता हरदीप सिंह निज्जर की गोली मारकर हत्या
  2. Arun on 3 महीने बाद कोरोना के एक्टिव केसस में एक दीन में 63% 3000 के पार
  • April 2026
  • March 2026
  • January 2026
  • December 2025
  • November 2025
  • March 2025
  • December 2024
  • November 2024
  • October 2024
  • September 2024
  • January 2024
  • December 2023
  • November 2023
  • October 2023
  • September 2023
  • August 2023
  • July 2023
  • June 2023
  • May 2023
  • March 2023
  • February 2023
  • January 2023
  • December 2022
  • Blog
  • Uncategorized
  • अंतराष्ट्रीय
  • अन्य
  • अपराध
  • क्रिकेट
  • खेल
  • चुनाब
  • दुर्घटना
  • फूटबांल
  • मनोरंजन
  • राजनैतिक
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विज्ञान
  • व्यापार
  • शहर
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
« Apr    
  • देवप्रयाग–हिंडोलाखाल को मिली बड़ी स्वास्थ्य सौगात, 24 घंटे में हुआ फैसला
  • ऋषिकेश क्षेत्र में उस समय राजनीतिक हलचल तेज हो गई!
  • (no title)
  • अनीता खरोला के प्रयास रंग लाए, श्यामपुर में मजबूत हुई निगरानी व्यवस्था..
  • (no title)
    ©2026 ukmirror.in | Built using WordPress and Responsive Blogily theme by Superb